30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा पुलिस के ट्विटर (Twitter) पर एसपी का नाम लिख अभद्र भाषा का किया प्रयोग, साइबर सेल ने शुरू की जांच
उत्तर प्रदेश

बांदा पुलिस के ट्विटर (Twitter) पर एसपी का नाम लिख अभद्र भाषा का किया प्रयोग, साइबर सेल ने शुरू की जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा पुलिस के ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर किसी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। एसपी का नाम लिख गंदे शब्दों का प्रयोग किया। साइबर सेल ने जांच की। जिसके बाद मंडी समिति चौकी इंचार्ज ने कोतवाली में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी लिखाई। ट्विटर अकाउंट हैंडल करने वाले कमलाकांत द्विवेदी एड. की पुलिस तलाश कर रही है।

बांदा पुलिस के ट्विटर (Twitter) पर एसपी का नाम लिख अभद्र भाषा का किया प्रयोग, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Banda Police used abusive language by writing the name of SP on Twitter, Cyber ​​Cell started investigation

जिला पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर एक गुडवर्क डाला गया। जिस पर किसी कमलाकांत द्विवेदी एड. नाम के अकाउंट से गंदे शब्दों का प्रयोग किया गया। एसपी अभिनंदन का नाम लिख अभद्र भाषा में कमेंट किए गए। मंगलवार को पुलिस के मीडिया सेल ने एक पोस्ट की। जिसमें लिखा था कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चिल्ला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिस पर कमलाकांत द्विवेदी एड. ने गंदे शब्दों का प्रयोग किया।

बांदा पुलिस के ट्विटर (Twitter) पर एसपी का नाम लिख अभद्र भाषा का किया प्रयोग, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Banda Police used abusive language by writing the name of SP on Twitter, Cyber ​​Cell started investigation

इसी अकाउंट से शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा गलत काम किए जाने की बात लिखी गई, फिर एसपी अभिनंदन का नाम लिख गंदे कमेंट किए। जिसके बाद मंडी समिति चौकी इंचार्ज जयचंद्र सिंह ने कोतवाळी में कमलाकांत द्विवेदी एड. नामक अकाउंट धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ अंबुजाा त्रिवेदी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा लिख तलाश की जा रही है। दो टीमों को लगाया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हेल्थ मशीन का स्वास्थ बेहद खराब : नहीं हो पा रहा है इलाज

City News Uttar Pradesh

शहनाईयों की गूंज: शादी के सीजन में बढ़ा मैचिंग ड्रेस कपल का चलन

City News Uttar Pradesh

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय : अध्यक्ष सुनील पटेल करें नजरें इनायत …

News : पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने भी फांसी लगा दी जान…

City News Uttar Pradesh

Banda- रेलवे की बल्ले बल्ले: बुंदेलखंड से 21 बोगियों की पहली बालू रैक रवाना।

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप : एमपी की बारिश से केन नदी फिर लाल निशान पार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़