24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा का प्रयास रंग लाया : काली घाटी सड़क चौड़ी करण को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा का प्रयास रंग लाया : काली घाटी सड़क चौड़ी करण को मिली मंजूरी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। जिले के मानिकपुर ब्लाक में एक ऐसी “काली घाटी है जो जरा सी चूक पर सीधे यमलोक का रास्ता” दिखाती है। पर “अब नहीं दिखा पायेगी”। इस अंधी काली घाटी मार्ग को दुर्घटना मुक्त करने के प्रति ब्लाक प्रमुख “अरविंद मिश्रा की कोशिशें” आखिर रंग लें ही आई। “शासन से इसके चौड़ी करण के प्रस्ताव को मंजूरी” दे दी।

बरदहा नदी में पुल का होगा निर्माण: ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें डीएम से मांगी स्वीकृति

दरअसल मानिकपुर ब्लाक पमुख अरविंद मिश्रा “मायूस न हो इरादे न बदल” की तर्ज पर इस काली घाटी के अंधे मोड़ के चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर “प्रशासन एवं शासन” स्तरपर अति “सक्रिय भूमिका” में थे। क्योंकि मानिकपुर की काली घाटी में हर साल मौतों का तांडव होता है पर आश्चयर्य यह था की जिले के संबंधित आला अफसर “बेफिक्र चैन की बंसी” बजा रहे थे।

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा चिंतित: काली घाटी बन गई है काल, अफसर बेपरवाह

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें डीएम सहित शासन तक निरन्तर “बिना मायूस हुये पत्राचार जारी” रखा। वह चिंतित थे की अगर उस स्थान का चौड़ीकरण नहीं हुआ तो अक्सर दुर्घटनायें होती ही रहेंगी। उनका सुझाव था की काली घाटी में यदि सौ मीटर तक चट्टानों को काट कर “चौड़ीकरण करा दिया जाये तो दुर्घटनाओं पर अंकुश” लग सकता है। अंततः प्रयास रंग लाया। शासन नें काली घाटी मार्ग “चौड़ीकरण के लिये मंजूरी दे दी” है। अब शीघ्र कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : सपाइयों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया जोरदार स्वागत …

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नहरों की व्यवस्था में सुधार के प्रति संजीदा : निरंतर कर रहे बैठकें

मालती एवं अंकित नें फूंका बिगुल: भर दो ‘सभा स्थल’ आ रहे ‘योगी महाराज’

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट में ‘बम कांड या आतंकी साजिश’ ? दस दिन से ‘धड़-सिर’ ढूंढ रही पुलिस, ड्रोन भी फेल

City News Uttar Pradesh Desk

नाबालिग छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, झांसा देकर अपने घर ले गया था आरोपित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़