27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : केन नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, शव बरामद …

 

– पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक
– प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही पुलिस

– विनोद मिश्रा

बांदा। मायके में रह रही पत्नी ने ससुराल आने से इनकार किया तो पति परेशान हो गया। इसी के चलते उसने केन नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को सुबह शव नदी में उतराता हुआ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त होने पर परिजनों को भी पुलिस ने जानकारी दी है।


शहर के क्योटरा मुहल्ला निवासी अरुण निषाद (32) पुत्र रामनारायण निषाद की पत्नी मायके में रह रही है। इसके चलते अरुण परेशान रहता था और शराबी प्रवृत्ति का था। इसीके चलते उसने केन नदी में छलांग लगा दी, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह केन नदी में शव उतराता हुआ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

खबर पाकर नगर कोतवाल भास्कर मिश्र मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाने के बाद शिनाख्त कराई और परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि मृतक की पत्नी मायके में रहती थी, इसी के चलते अरुण परेशान रहता था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गैस सिलेंडर में ‘आग’ से मचा हड़कंप: ग्रामीणों की ‘सूझबूझ’ से टला ‘बड़ा हादसा’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : फांसी लगाकर दो युवतियों समेत तीन ने छोड़ी दुनिया …

प्रदेश पत्रकार संगठन में बांदा की धमक: दिलीप गुप्ता को मिली बड़ी भूमिका, 27 पदाधिकारी निर्विरोध

News- बिजली स्मार्ट मीटर जांच में फेल, चीनी चिप उछाल रहा बिल

City News Uttar Pradesh

किसानों पर प्रकृति कुपित : तापमान में वृद्धि से किसान हुये चिंतित

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह के निरीक्षण में अधिकारी करनें लगे हाय राम…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़