City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : जिला पंचायत अध्यक्ष का वादा, क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जिले की सीमा पर बेंदा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। काली देवी मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाया।


नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल शुक्रवार को बेंदा गांव पहुंचे। यहां तमाम ग्रामीणों ने उनकी जोरदार अगुवानी की। इसके बाद उन्होंने यमुना नदी किनारे स्थित काली देवी मंदिर पहुंच कर विधिवत पूजा-अर्चना की और माथा टेका। पूजा-अर्चना के बाद बेंदा गांव के पूर्व प्रधान विवेक सिंह के घर पहुंचकर मुलाकात की।

कहा कि जिले के सभी गांवों का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में देश और प्रदेश के साथ जिले की जनता भयमुक्त माहौल में रहकर खुश है। योगी सरकार के विकास की हर परिकल्पना को साकार कराने का वह भरपूर प्रयास करेंगे। इसके अलावा वार्ड-9 (बेंदा) से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य गायत्री देवी के पति बलवान सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस मौके पर दीपक कुमार सिंह, जौहरपुर प्रधाम धर्मेंद्र सिंह पंवार, सुरेश सिंह, कैप्टन दिनेश सिंह, जगजीत सिंह, मंगल सिंह आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फर्रूखाबाद : महिला की गला काटकर निर्मम हत्या, धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला सिर, गांव में फैली सनसनी …

इंश्योरेंस कंपनी की पर न्यायाधिकरण का डंडा : एक करोंड़ 35 लाख से अधिक दिलाई क्षतिपूर्ति

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों व होटलों में की छापेमारी, संदिग्ध पाए जाने पर लिए चार नमूने

Banda : सीएम योगी कल से दो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर, पहले दिन जालौन, दूसरे दिन बांदा, महोबा चित्रकूट पहुंचेंगे….

मायावती ने बोला हमला : बसपा कहने में नहीं करने में रखती हैं विश्वास

City News Uttar Pradesh

सरकार नें पल्ला झाड़ा : पेट्रोल पदार्थ जीएसटी दायरे में नहीं ! …

ब्रेकिंग न्यूज़