City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Unnao Case : उन्नाव कांड में हत्या की एफआईआर दर्ज, बुआ-भतीजी के शव पहुंचे गांव

 

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘जनपद उन्नाव की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। @dgpup को प्रकरण की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़िता का सरकारी व्यय पर बेहतर से बेहतर एवं नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं इस मामले में मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद देर शाम बुआ-भतीजी के शवों को भारी सुरक्षा के बीच गांव ले जाया गया।


– पिता ने तहरीर में लिखीं ये बातें

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका के पिता ने लिखा है कि घटनास्थल पर मृतका और उसकी भतीजी के गले में दुपट्टा लिपटा मिला था। पिता ने लड़कियों के मुंह से झाग निकलने की बात भी कही है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


– लड़की को दिल्ली एयरलिफ्ट करने की मांग
यूपी के उन्नाव जिले में लड़कियों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। दो लड़कियों की मौत हो चुकी है जबकि तीसरी लड़की कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। विपक्ष इस मामले में लड़की को दिल्ली एयरलिफ्ट करने की मांग कर रहा है। बबुरहा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मीडिया मृतकों के परिजनों से नहीं मिल पा रही है। परिजनों को पुलिस द्वारा उठाए जाने के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं।


– शरीर में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि
उन्नाव मामले में दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम हो चुका है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर्स ने शरीर से मिले जहरीले पदार्थ के सैंपल को लैब में जांच के लिये भेज दिया है।

–  सरकार उठाएगी रोशनी के इलाज का खर्च
पीड़िता के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। इस संबंध में डीएम ने रिजेंसी अस्पताल को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि पीड़िता के इलाज के खर्च का भुगतान सीएम राहत कोष से किया जाएगा।

– गांव में भारी फोर्स तैनात
असोहा घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। सीओ हसनगंज, सीओ बांगरमऊ भी मौके पर मौजूद हैं। 18 दरोगा, 70 हेड कॉन्स्टेबल, 30 आरक्षी अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। एडीएम, एसडीएम व विधायक अनिल सिंह भी गांव पहुंचे। शव दफनाने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। सपाई और ग्रामीणों ने जेसीबी रोकते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

–  स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा- उन्नाव की तीसरी बेटी को तुरन्त इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए। हर हाल में बच्ची को बचाना है।


– उन्नाव में हम, हाथरस नहीं दोहराने देंगे
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर कहा- उन्नाव केस की एकमात्र गवाह बच्ची का बेहतर इलाज व उसकी सुरक्षा सबसे जरूरी है बच्ची को तत्काल एयर एंबुलेंस से एआईआईएमएस दिल्ली लाया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार का अपराधियों को संरक्षण व अपराधियों के मामले में सरकार की कार्यशैली को देश हाथरस कांड में देख चुका है। कहा कि सरकार जान ले उन्नाव में हम, हाथरस नहीं दोहराने देंगे।

–  महिला सम्मान व मानवाधिकारों को कुचलती जा रही यूपी सरकार
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- केवल दलित समाज को ही नहीं यूपी सरकार महिला सम्मान व मानवाधिकारों को भी कुचलती जा रही है। लेकिन वे याद रखें कि मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की आवाज बनकर खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोरंग डंप में हो रहा “खेल” ? आखिर संबंधित अधिकारियों से क्या है “ताल- मेल” ?

हैवान बनी मां : मासूम बेटे का गला घोंट सुला दिया मौत की नींद …

महाकुंभ 2025 का ऐतिहासिक समापन: करीब 66 करोड़ लोगों ने किया स्नान, इतिहास में रहेगा अमर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश

सांसद कृष्णा की ‘परछाई’ पर भारी पड़ रहा ‘साया’ ? प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बना ‘सियासी शकुनी’ !

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश बने ‘शेरे बुंदेलखंड’: लोक प्रियता से ‘जनाधार’ बना ‘जनशक्ति’ का आधार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़