30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ : प्रधान के भाई की हत्या कर झाड़ियों में फेंका, गांव में मचा कोहराम, पीएसी तैनात …

 

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में एक ग्राम प्रधान के भाई की हत्या से सनसनी फैली हुई है। मामला फतनपुर थाना के पूरे बिछूर गांव का है, जहां निवर्तमान प्रधान जितेन्द्र यादव के भाई की गला घोंटकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई। इसके बाद हाथ-पैर रस्सी से बांधकर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना परिजनों को दी तो कोहराम मच गया. सूचना पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर 3 घंटे तक शव रखकर हंगामा किया। काफी देर बाद किसी तरह से पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रधान का भाई राहुल यादव बुधवार शाम पूजा के लिए घर से निकला था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो उठे। रात भर युवक की खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। सुबह गांव में ही झाड़ियों के पास बाइक पर हाथ-पैर बंधा उसका शव मिला। मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया था। युवक की हत्या गमछे से गला घोंटने से हुई प्रतीत हो रही है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने तीन घंटे तक परिजनों की तमाम मांगें मानते हुए समझाया तो घरवाले पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने को राजी हुए। हत्या की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए गांव में एहतियातन पीएससी बल भी तैनात कर दिया गया है।

– गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें की गईं गठित : एसपी

मृतक युवक राहुल यादव बीए का छात्र था।उसका भाई जितेन्द्र यादव पूरे बिछूर गांव का निवर्तमान ग्राम प्रधान भी है। मामले में एसपी शिवहरी मीणा का कहना है कि प्रधान के भाई की हत्या की गई है। कल वह घर से पूजा के लिए निकला था, लेकिन घर नही लौटा. आज सुबह उसका शव मिला है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें को गठित किया गया है. जल्द ही हत्या का खुलासा किया जायेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डिप्टी जेलर बनकर दी पिता को श्रद्धांजलि: इंटरव्यू के एक दिन पहले हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड के हर खेत की स्प्रिंकलर से होगी सिंचाई

City News Uttar Pradesh

बांदा की ‘तिजोरी’ में चित्रकूट का 32 करोड़ 29 साल से डंप: मचा शासन स्तर पर ‘हड़कम्प’ !

City News Uttar Pradesh Desk

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की बिजली समस्या पर डीएम से भेंट: मुख्य अभियंता भी रहे मौजूद

City News Uttar Pradesh

देवेंद्र हत्याकांड: पुलिस के “ज्ञान चक्षु” चार दिन बाद भी अज्ञान के अंधकार में लगा रहे गोते !

City News Uttar Pradesh

गैरहाजिर अधिकारियों पर डीएम अनुराग ने चलाया कार्रवाई का चाबुक …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़