27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
गैरहाजिर अधिकारियों पर डीएम अनुराग ने चलाया कार्रवाई का चाबुक
उत्तर प्रदेश

गैरहाजिर अधिकारियों पर डीएम अनुराग ने चलाया कार्रवाई का चाबुक …

 

– डीएम ने सीएमओ का अग्रिम आदेशों तक रोका वेतन
– आरटीओ एंव एक्सईएन टाउन एरिया का भी रोका गया वेतन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मासिक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार तिवारी की गोल्डन कार्ड की प्रगति मात्र 23 परसेंट ही बने थे और 145 हेल्थ वैलनेस सेंटर के सापेक्ष मात्र 83 हेल्थ वैलनेस सेंटर क्रियाशील हैं। एबीएसके की जो टीमें हैं, उनके द्वारा भ्रमण कम किया गया है। दवाओं की उपलब्धता कम है, सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 202 ऐसी काल आई जहां एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई है। जननी सुरक्षा योजना का भुगतान मात्र 62 परसेंट ही किया गया है। बच्चों का वैक्सीनेशन मात्र 54 परसेंट हुआ है, जो बहुत ही खेदजनक है।

खाद समस्या: अपना दल और किसानों ने किया चक्का जाम
DM Anurag lashed out at the absent officers

समीक्षा बैठक में प्रगति की सही जानकारी न दिए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार तिवारी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका जाता है। समीक्षा बैठक में आरटीओ अनुपस्थित रहे, जिनका आज का वेतन रोका गया एक्सईएन टाउन एरिया का भी 1 दिन का वेतन रोका गया। सेतु निगम का आज का वेतन रोका गया, साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया। अधिशासी अभियंता केन नहर को निर्देशित किया कि 15 नवंबर से नेहरू की सिल्ट सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

खाद समस्या: अपना दल और किसानों ने किया चक्का जाम
DM Anurag lashed out at the absent officers

विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सरकारी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत बिल बकाया भुगतान करना सुनिश्चित करें और जिन विभागों के पास बजट की कमी हो वह शासन को पत्राचार कर तत्काल बजट मांगना सुनिश्चित करें।

खाद समस्या: अपना दल और किसानों ने किया चक्का जाम
DM Anurag lashed out at the absent officers

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने लोक निर्माण विभाग के तीनो डिवीजनों को निर्देशित किया कि गड्ढा मुक्ति का जो कार्य शेष है उसे एक सप्ताह के अंदर शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उप निदेशक कृषि के द्वारा बताया गया कि 215 आवेदन का निस्तारण हो गया है। 83 आवेदन को स्वीकृत करके बीमा कंपनी ने पैसा भेज दिया है। लेकिन जब जिला अधिकारी के द्वारा रिजेक्ट आवेदन का कारण पूछा गया तो नहीं बता पाए और न ही सूची दे पाए, जिसमें बीमा कंपनी एजेंट को बेहद नाराजगी व्यक्त की गई। और तत्काल रिजेक्टेड आवेदन पत्रों की सूची मांगी गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को चेतावनी जारी करते हुए पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य नहीं किया गया है। और कौन कौन से टीके लगते हैं इसकी सूची भी नहीं दी गई।

खाद समस्या: अपना दल और किसानों ने किया चक्का जाम
DM Anurag lashed out at the absent officers

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जिला खाद्य एवं आपूर्ति, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना छात्रवृत्ति योजना, कौशल विकास मिशन, शिक्षा विभाग, उद्योग बंधु, पंचायती राज सहित आदि विभागों की समीक्षा बैठक की गई और सभी को निर्देशित किया गया कि आज जो बैठक में निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन किया जाए और जो पात्र व्यक्ति है, उसे संबंधित योजना का लाभ दिया जाए, क्योंकि शासन की पहली प्राथमिकता है कि पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे जिससे उस योजना से लाभान्वित हो सकें।

खाद समस्या: अपना दल और किसानों ने किया चक्का जाम
DM Anurag lashed out at the absent officers

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, डिप्टी कलेक्टर सौरव यादव, डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव, डीआरडीए मनरेगा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा किसान मोर्चा नें कनवारा में लगाई किसान चौपाल …

City News Uttar Pradesh

भाजपा की संसदीय क्षेत्र की बैठक: “रामजाने क्या होगा की सी रही धुक -धुकाहट” ?

City News Uttar Pradesh

दबंगों का आतंक: प्रधान पर गोलियों की बौछार, एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पार्टी जनों की बैठक में बताया बूथ मजबूत करने का फार्मूला

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का जनसंपर्क दिखा रहा कमाल : भाजपा के पक्ष में तेज हो रहा माहौल

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश हुये सख्त : एक पखवारे में सभी नलकूप हो जायें दुरुस्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़