23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह ने महुआ ब्लाक का निरीक्षण कर देखा हाल
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह ने महुआ ब्लाक का निरीक्षण कर देखा हाल …

 

– कमिश्नर ने ग्राम प्रधानों को गांव को मॉडल ग्राम बनाए जाने के दिए सुझाव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त ने महुआ ब्लाक में औचक धावा बोलते हुए वहां की व्यवस्थाएं परखीं। निर्देश दिए कि जहां कहीं भी घास नजर आए तो उसे कटवाकर परिसर की खूबसूरती बढ़ाएं। ग्राम प्रधानां को सुझाव दिए कि अपने गांव को मॉडल ग्राम के तौर पर विकसित कराएं जाने में अपना सहयोग करें।

आयुक्त दिनेश सिंह ने महुआ ब्लाक का निरीक्षण कर देखा हाल
आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह द्वारा ब्लॉक महुआ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम ब्लॉक महुआ के परिसर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान गंदगी घास फूस पाया गया। परिसर में जिसको साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए। परिसर में कुछ पुराने भवन है जिसको और दोबारा रिपेयर कर उपयोग में लाने के निर्देश दिए गए। पेड़ पौधे फूल और बड़ी-बड़ी हुई घास को काटकर अच्छे से परिसर बनाए जाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात ब्लाक के प्रधानों के साथ बैठक की गई। बैठक में  ग्राम प्रधानों को दिशा निर्देश तथा सुझाव दिए गए कि पैसे अपने गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा सकता है। जिससे ग्राम वासियां को अच्छी सी अच्छी सुविधा दी जा सके।

सभी प्रधानों को यह भी बताया कि इस समय डेंगू मलेरिया बुखार का सीजन चल रहा है ऐसे समय में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रधानों को कहा गया कि प्रतिदिन गांव में भ्रमण कर इस बात की पुष्टि कर ले की कहीं कोई बीमार तो नहीं है यदि बीमार हो तो तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में सूचित करें। घर में उबाला हुआ पानी ही पिएं। गांव के विकास के लिए जो कार्य किए जाने हैं उनकी कार्य योजना बनाकर आगे का कार्य करें। ग्राम पंचायत सचिवालय में सभी ग्राम प्रधान अवश्य निर्धारित समय पर बैठकर ग्राम वासियों की समस्या का समाधान कराएं। तत्पश्चात ग्राम पंचायत भवन खुरहंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अधिकारियों और कर्मचारियों के रोस्टर चेक किए गए। पाया गया कि बीट सिपाही किसान सहायक बैंक सखी बिजली विभाग का जेई का नाम नहीं लिखा पाया गया जिसको तत्काल लिखे जाने के निर्देश दिए गए। पोषाहार वितरण के समय ग्राम प्रधानों के हाथों से गांव में पोषाहार वितरित किया जाए। तत्पश्चात ग्राम नोहाई का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खेलकूद मैदान पर हो रहे कार्यों को देखा गया तथा निर्देश दिए गए कि बारिश खत्म हो गई है जल्द से जल्द पार्क के किसी काय्र को कराए जाएं। कुछ ग्राम वासियों द्वारा शिकायत की गई कि मीटर लगा नहीं लग गए है जिसको लगए जाने का अनुरोध किया गया इसी प्रकार राशन कार्ड से नाम कट जाने की शिकायत की गई। उप जिलाधिकारी नरैनी, खंड विकास अधिकारी महुआ तथा तहसीलदार नरैनी को निर्देश दिए गए कि गांव में एक कैम्प लगाकर उपरोक्त समस्या का समाधान कराएं। कुछ ग्राम वासियों द्वारा शिकायत की गई कि मीटर लगा नहीं है। जिसको लगाए जाने का अनुरोध किया गया। तत्पश्चात नवाब टैंक स्थित अटल सरोवर पार्क का निरीक्षण किया गया। बारिश के कारण पार्क का काम धीमी गति से चल रहा है। निर्देश दिए कि बारिश खत्म होते ही तेज गति से कार्य करें जिससे आम जनता इसका लाभ उठा सकें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूक्रेन से अपने घर लौटा बांदा का हेमेंद्र सिंह, खिले परिजनों के चेहरे

डीएम जे. रीभा “स्वास्थ्य सेवाओं” को लेकर सख्त: समीक्षा बैठक में सुधार के दिए कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

यूपी: नाबालिग को थमाया वाहन तो 3 साल की होगी जेल, लगेगा 25 हजार का जुर्माना

सीसीटीवी और सर्विलांस से ‘खुला राज’: न्यायालय से ‘भागे’ इनामी को पुलिस ने ‘मुठभेड़’ में पकड़ा

City News Uttar Pradesh Desk

गार्ड आफ आनर के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई: शोक में डूबा गांव

City News Uttar Pradesh

लापता युवक की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य, हत्या या हादसा ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़