City News Uttar Pradesh
अपराध समीक्षा बैठक : एसपी अभिनंदन ने मातहतों के कसे पेच
उत्तर प्रदेश

अपराध समीक्षा बैठक : एसपी अभिनंदन ने मातहतों के कसे पेच …

– आगामी त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद के क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराधिक समीक्षा बैठक करते हुए पुलिस अधीक्षक ने विवेचनाओं का निस्तारण करने के साथ-साथ साक्ष्यों का संकलन कर विवेचना निस्तारण करने तथा अपराधियों का अपराधिक इतिहास न्यायालय में प्रस्तुत कर अपराधियों की जमानत पर अंकुश लगाए जाने संबंधी निर्देश निर्गत किए गए। \

अपराध समीक्षा बैठक : एसपी अभिनंदन ने मातहतों के कसे पेच

यह भी निर्देशित किया गया कि सक्रिय अपराधियों पर पैनी नजर रखें। सभी मामलों पर सक्रियता से कार्यवाही करें, जमीनी विवादों का राजस्व टीम के साथ मिलकर निस्तारण सुनिश्चित करें। मास्टर रजिस्टर पर संपूर्ण अभिलेखों का अंकन करें साथ ही न्यायालय में पैरवी करने वाले पैरोकारों के अभिलेखों को थाना प्रभारी स्वयं अवलोकन करेंगे और प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाएंगे। थानों पर खड़े वाहनों का निस्तारण पूर्व की भांति अभियान चलाकर करेंगे साथ ही थाने पर मौजूद निष्प्रयोज्य सामग्री को थाना परिसर एवं कार्यालय से हटाएंगे। वहीं साफ-सफाई उच्च कोटि की रखकर आगंतुकों के साथ सद्व्यवहार करें। आगंतुकों के बैठने के साथ-साथ उनके पानी पीने की भी व्यवस्था कराने सहित अन्य दिशा-निर्देश निर्गत किए गए है। उक्त के अतिरिक्त अगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने व आगामी चुनाव संबंधी तैयारियां भी समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें।

अपराध समीक्षा बैठक : एसपी अभिनंदन ने मातहतों के कसे पेच

जनपद अपराध रजिस्टरों की रही ऑनलाइन फीडिंग में लगन व मेहनत से काम करने पर जसपुरा थानाध्यक्ष सुनीललललल सिंह व फतेहगंज थानाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर थाना जसपुरा दीपक व राकेश थाना फतेहगंज को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र सहित क्षेत्राधिकारी सिटी राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा, बबेरू सियाराम, नरैनी नितिन कुमार व अतर्रा आनंद कुमार पांडेय आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

अपराध समीक्षा बैठक : एसपी अभिनंदन ने मातहतों के कसे पेच

समीक्षा बैठक के उपरांत एसपी अभिनंदन द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा आगामी चुनाव व त्यौहारों की तैयारियों का जायजा लिया गया। बीट स्तर पर नियुक्त पुलिस कर्मी अपनी-अपनी बीट के ग्रामों में सतर्क दृष्टि रखेंगे तथा अपनी बीट बुक को संभ्रांत व्यक्तियों एवं महत्वपूर्ण मोबाइल नंबरां को कंप्लीट रखेंगे। सभी बीट कर्मचारियों के मोबाइल पर बीट प्रहरी मोबाइल एप होना चाहिए और बदलते समय के साथ उसे अपडेट रखेंगे। साथ ही महिला आरक्षियों का महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण योगदान है। साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा से करें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नसीमुद्दीन का मायवती पर निशाना: जितना बहनजी को मैं जानता हूं, उतना वो खुद भी नहीं जानती, पैसे लेकर टिकट देती है बसपा

City News Uttar Pradesh

न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ लेखाधिकारी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट हुई दर्ज

बांदा : विधायक जी की कुंभकर्णी नींद टूटी,जनता आश्चर्य में डूबी ! …

भाजपा मार्च में भी मनायेगी होली ! खुशियों का उड़ेगा रंग औऱ गुलाल, बटेंगी मिठाइयां

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें नेत्र शिविर आयोजनों का रचा इतिहास: हो रही जयकार

City News Uttar Pradesh

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : मंडलायुक्त आरपी सिंह नें की गहन समीक्षा, सुनी समस्यायें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़