32.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : मंडलायुक्त आरपी सिंह नें की गहन समीक्षा, सुनी समस्यायें
उत्तर प्रदेश

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : मंडलायुक्त आरपी सिंह नें की गहन समीक्षा, सुनी समस्यायें

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त आरपी सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक हुई। आयुक्त ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समय से निस्तारण किया जाए।

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : मंडलायुक्त आरपी सिंह नें की गहन समीक्षा, सुनी समस्यायें
Divisional Udyog Bandhu meeting: Divisional Commissioner RP Singh did a thorough review, heard the problems

मण्डलायुक्त ने निवेश मित्र पोर्टल पर अप्रैल से सितम्बर माह तक प्राप्त प्रकरणों, समस्याओं एवं मण्डल केे जिलों में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद- एक उत्पाद योजना की समीक्षा की। लीड बैंक मैनेजरों को निर्देशित किया की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार में बैंको में लम्बित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृति हेतु कार्यवाही को कहा। आयुक्त ने एक जनपद एक उत्पाद योजना में प्रगति के निर्देेश दिये।

Ramkesh Nishad (Minister of State for Jal Shakti, Government of Uttar Pradesh)

बैठक में उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में सड़क, नाली आदि का निर्माण तथा विद्युत आपूर्ति की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ का निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति की समस्या का निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। अधिशाषी अभियंता द्वारा बताया गया कि भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के निर्माण हेतु 169 लाख रूपये की धनराशि का टेण्डर हो गया है, जिससे क्षेत्र की सड़कों का निर्माण किया जायेगा।

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : मंडलायुक्त आरपी सिंह नें की गहन समीक्षा, सुनी समस्यायें
Divisional Udyog Bandhu meeting: Divisional Commissioner RP Singh did a thorough review, heard the problems

बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अधीक्षण अभियंता विद्युत, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग वीकेझा, संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी, सम्बन्धित जनपदों के महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, लीड बैंक अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मनोज जैन, राजकुमार गुप्ता, मनोज कुमार शिवहरे, उत्कृष्ट गुप्ता, रोहित जैन अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर के ‘सेवा पाठ’ से वकील ‘गदगद’: गूंजी भरोसे की गूंज, दिये तीस लाख़

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा की नरैनी सीट बनी वीआईपी : रालोद से वीरेंद्र साक्षी की चर्चा नें उड़ाई नींद !

नये साल में डीएम अनुराग के नये तेवर : समझाया हो संपूर्ण समस्या का निदान

बांदा में हाड़ कपाउ ठंड : मेडिकल कालेज प्राचार्य कौशिक नें दी बचाव की सलाह

City News Uttar Pradesh

माफिया डान मुख्तार मौत प्रकरण : पंद्रह दिनों के भीतर विसरा उठायेगा पर्दा

City News Uttar Pradesh

कौशल विकास योजनाओं से संवर रहा युवाओं का भविष्य : वेदानंद ओझा

ब्रेकिंग न्यूज़