28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा मेडिकल काॅलेज में प्राण वायु प्लांट की डीएम आनन्द नें कराई टेस्टिंग …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय मेडिकल काॅलेज में प्राण वायु प्लांट टेक्नालाॅजी पर आधारित आक्सीजन जनरेशन प्लांट की टेस्टिंग जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह के समक्ष की गयी।


प्राचार्य मुकेश यादव नें डीएम को बताया की प्लांट पीएसए टेक्नालाॅजी पर आधारित है। कम्पनी द्वारा बताया गया कि 93 प्रतिशत शुद्धता की आक्सीजन मरीजो के लिये सुरक्षित है। गाइडलाइन के अनुसार 48 से 72 घण्टे की टेस्टिंग की जायेगी। क्षमता 60 क्यूबिक मी0/घण्टा है। 24 घण्टे में 1440 क्यूबिक मी0 आक्सीजन तैयार होगी।


आक्सीजन प्लांट से सेन्ट्रल आक्सीजन पाइप के माध्यम से मराजों की आवश्यकतानुसार बेडो तक आॅक्सीजन पहुंचेगी।प्लांट से 24 घण्टें में डी टाइप से लगभग 200 सिलेण्डर पृथक से भरकर स्टोर हो सकते है,ताकि भविष्य मेें यदि प्लांट में तकनीकी खराबी आयेगी तो इमरजेंसी में भरे हुए सिलेण्डरो का प्रयोग किया जायेगा।

वर्तमान में मेडिकल कालेज में 1000 डी टाइप के सिलेण्डर उपलब्ध है। मरीजो के आॅपरेशन के समय आक्सीजन सिलेण्डरो के माध्यम से प्रयोग किया जाता था परन्तु प्लांट क्रियाशील होने के बाद आक्सीजन पाइप लाइन के माध्यम से मिलेगी जिससे आपॅरेशन में आसानी होगी। मैनपावर की आवश्यकता कम होगी।आक्सीजन न मिलने से होने वाली मृत्यु दर में कमी आयेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बारह साल बाद “रनगवां बांध” में आई बहार : हुआ हाउस फुल, चार बार होगी “रबी” में सिंचाई

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, प्राइमरी कक्षाएं एक मार्च से…

City News Uttar Pradesh

ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल: बैन के बाद भी जारी हैं काला कारोबार, दुबई से संचालित नेटवर्क

City News Uttar Pradesh

बंदरों के आतंक से ‘पलायन’ की नौबत: आंदोलन की चेतावनी, कब जागेगा प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh Desk

गजब की चालबाजी: हिस्ट्रीशीटर ने एमपी से बनवाया बंदूक का लाइसेंस, गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

सिंचाई कर्मी पति से परेशान महिला, एसपी से की शिकायत …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़