
- विनोद मिश्रा
बांदा। न्यायालय परिसर से ‘रस्सी झटक’ कर ‘भागे 25 हजार के इनामी बंदी’ को बांदा पुलिस ने ‘तकनीक और मुखबिरों’ की मदद से ‘चार दिन में धर दबोचा’। रविवार रात तिंदवारी में हुई ‘मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली’ लगी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जिले में ‘सराहना’ हो रही है।
पैलानी के खप्टिहाकला निवासी एनडीपीएस एक्ट का आरोपित संजय उर्फ तन्नु 14 अगस्त को पेशी के दौरान दीवार फांदकर ‘फरार’ हो गया था। फरारी के बाद ‘पुलिस ने तुरंत 5 टीमें’ बनाईं। एसपी के निर्देश पर एसओजी प्रभारी आनंद सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस सेल, मुखबिर तंत्र और थाना पुलिस को लगाया गया।
पुलिस ने बांदा से लेकर फतेहपुर, कानपुर और इटावा तक आरोपित की लोकेशन ट्रेस की। शहर और हाईवे पर लगे 200 से अधिक ‘सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली’ गई। इसी दौरान पता चला कि भागने के बाद वह पहले झाड़ियों में छिपा, फिर आटो से गांव पत्नी को लेने गया और वहां से फिर ‘फरार’ हो गया। रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित तिंदवारी के मिरगहनी पुल के पास सत्ती दाई स्थान पर अपने साथी के साथ ‘सूरत भागने की तैयारी में’ है।
सूचना पर एसओजी प्रभारी आनंद सिंह, तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह और चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद साहू ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर ‘बंदी ने फायरिंग शुरू’ कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि ‘वह असलहा और पैसा लेकर सूरत भागने’ वाला था।
एसपी पलाश बंसल ने कहा कि ‘पुलिस की सतर्कता और टीम वर्क’ के कारण ही ‘इनामी बंदी’ को पकड़ा जा सका। गिरफ्तारी करने वाली ‘पूरी टीम को पुरस्कृत’ किया जाएगा। घायल बंदी को इलाज के बाद ‘जेल’ भेज दिया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
