29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बारिश में 'नंगा' हुआ विकास: सिस्टम की लापरवाही से 'जलमग्न' गांव, हादसे के मुहाने पर जिंदगियां !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बारिश में ‘नंगा’ हुआ विकास: सिस्टम की लापरवाही से ‘जलमग्न’ गांव, हादसे के मुहाने पर जिंदगियां !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक तरफ ‘विकास और स्मार्ट व्यवस्थाओं के दावे’ किए जा रहे हैं, दूसरी ओर ‘पहली तेज बारिश’ ने उन दावों की ‘जमीनी हकीकत उजागर’ कर दी है। शहर मुख्यालय से सटे ग्राम मवई बुजुर्ग में ‘जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त’ नजर आ रही है। नाली जाम होने से बरसात का पानी दर्जनों घरों में घुस गया है। हालात ऐसे हैं कि कई कच्चे और पक्के मकानों की नींव पानी में डूब गई है और उनके गिरने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।

बारिश में 'नंगा' हुआ विकास: सिस्टम की लापरवाही से 'जलमग्न' गांव, हादसे के मुहाने पर जिंदगियां !ग्रामीणों के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास जल संसाधन विभाग द्वारा पाइपलाइन डालने के दौरान ‘नाली को खोदकर छोड़’ दिया गया। निर्माण के बाद न तो नाली की सफाई कराई गई और न ही उसे पहले जैसी स्थिति में बहाल किया गया। परिणामस्वरूप मिट्टी और मलबा नाली में भर गया, जिससे ‘पानी की निकासी पूरी तरह ठप’ हो गई। अब बरसात का पानी और घरों का गंदा पानी सड़कों से होकर सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है।

बारिश में 'नंगा' हुआ विकास: सिस्टम की लापरवाही से 'जलमग्न' गांव, हादसे के मुहाने पर जिंदगियां !‘जलभराव’ से सबसे ज्यादा परेशानी ‘बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़’ रही है। घरों में पानी भरने से दैनिक जीवन ‘प्रभावित’ हो गया है। कई परिवारों का सामान भीग गया है और लगातार ‘पानी भरे रहने से मकानों की दीवारों और नींव में दरारें’ आने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ‘बारिश जारी रही तो कई मकान धराशायी’ हो सकते हैं।

बारिश में 'नंगा' हुआ विकास: सिस्टम की लापरवाही से 'जलमग्न' गांव, हादसे के मुहाने पर जिंदगियां !ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग और अधिकारी शिकायतों के बावजूद ‘आंखें मूंदे’ बैठे हैं, जबकि ‘हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते’ जा रहे हैं।

बारिश में 'नंगा' हुआ विकास: सिस्टम की लापरवाही से 'जलमग्न' गांव, हादसे के मुहाने पर जिंदगियां !अब गांव के लोगों ने प्रशासन से तत्काल नाली की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और पाइपलाइन निर्माण के दौरान छोड़ी गई ‘खामियों को दुरुस्त’ कराने की ‘मांग’ की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई जनहानि होती है, तो ‘उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन’ की होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का ‘जनसेवा’ अभियान बना ‘आराम हराम’ है: गलियों में उतरकर सुनी पीड़ा

प्रतिनिधि अंकित ने विकास कार्यों की ‘परखी’ जमीनी हकीकत: अधूरे कामों पर कसा शिकंजा !

बबेरू विधायक की जनसुनवाई कार्यक्रम में गूंजी बिजली-सड़क की समस्या …

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों के बीमा पर डकैती : 23 लाख रुपये दबा गई कंपनी

बांदा के कफन चोरों पर डीएम अनुराग नाराज : आठ पर निलंबन की तलवार !

गर्म कपड़ा कारोबार ‘कांपा’ : 35 करोड़ का ‘स्टॉक’ फंसा, ‘व्यापारियों’ की ‘बढ़ी बेचैनी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़