
- विनोद मिश्रा
हमीरपुर। जल शक्ति राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट को “विकसित भारत की मजबूत नींव” बताते हुए कहा कि यह “बजट समाज के हर वर्ग” को साथ लेकर चलने वाला और “देश को आत्मनिर्भर व आर्थिक महाशक्ति” बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने वाला है, जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी के हितों का संतुलन दिखाई देता है।

राज्य मंत्री रामकेश निषाद भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट नए भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है। बजट में विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी गई है।

रामकेश निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक आंकड़ों को बढ़ाना नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाना है। बजट में बुनियादी ढांचे के विस्तार, जल संसाधन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे ग्रामीण और शहरी भारत के बीच की खाई को पाटने में मदद मिलेगी।

राज्य मंत्री रामकेश नें कहा कि जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं को बजट में पर्याप्त संसाधन मिलने से हर घर जल जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को और गति मिलेगी। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा और महिलाओं को राहत मिलेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
