- विनोद मिश्रा
बांदा। गिरवा क्षेत्र में स्थित पर्वत श्रृंखलाओं में कई प्राचीन व पौराणिक मंदिर बने हुए हैं। शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी का मंदिर हो। गिरवा स्थित भूतेश्वर भोले नाथ महाराज का मंदिर हो।

जरर गांव में स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर हो। पतरहा गांव में स्थित शिव मंदिर हो। यह तमाम मंदिर जो कि विभिन्न पर्वतों में हैं। इन मंदिरों के लिए अवैध पहाड़ फोडने वाले काल बन गए हैं। रात दिन होने वाली अवैध ब्लास्टिंग से जहां एक और आम जनमानस को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, तो वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म की आस्था के केंद्र यह सभी प्राचीन मंदिरो की तरफ अब सरकार को भी ध्यान देना चाहिए।

धार्मिक आधार के अलावा क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन व वहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। पर्वतों व जंगलों में रहने वाले जीव जंतु नष्ट हो रहे हैं। तो वही वहां रहने वाले सभी मनुष्य भी जान जोखिम में डालकर निवास करने को मजबूर हैं। महाराज मदन गोपाल दास जी ने का कि अगर धार्मिक स्थलों पर कोई बाधा आई तो पूरा संत समाज एकत्रित होकर आंदोलन करेगा। इसलिए प्रशासन में बैठे अधिकारी व अवैध पहाड़ों का खनन करने वाले माफिया सचेत हो जाएं। क्षेत्र के पर्यावरण को बचाने के लिए महाराज ने सभी क्षेत्रवासियों से भी एकजुट होने की अपील की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
