City News Uttar Pradesh
कलयुग केवल नाम "अधारा" में लापरवाही : फंस गया बेसिक शिक्षा विभाग
उत्तर प्रदेश

कलयुग केवल नाम “अधारा” में लापरवाही : फंस गया बेसिक शिक्षा विभाग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राम चरित मानस के रचयिता तुलसी दास नें स्पष्ट लिख दिया था कि “कलयुग केवल नाम आधारा”। फिर भी आधार कार्ड के प्रति सजगता क्यों नहीं ? अब प्राथमिक शिक्षा विभाग को ही देखिये विभागीय लापरवाही परिषदीय स्कूलों में दो लाख 33 हजार 194 बच्चों परआधार का अड़ंगा समस्या बन गया है।

कलयुग केवल नाम "अधारा" में लापरवाही : फंस गया बेसिक शिक्षा विभाग
Negligence in Kaliyug only name “Adhara”: Basic education department stuck

आधार सत्यापन का काम पूरा न होनें पाने से तीन महीने से छात्रों को पुराने या बिना यूनिफार्म के ही स्कूल जाना मजबूरी बन गया हैं। आधार सत्यापन कब तक पूरा होगा इसकी भी सही जानकारी छात्रों को नहीं मिल रही। बहुत से छात्र यूनिफार्म नहीं होने से स्कूल नहीं जा रहे।

कलयुग केवल नाम "अधारा" में लापरवाही : फंस गया बेसिक शिक्षा विभाग
Negligence in Kaliyug only name “Adhara”: Basic education department stuck

यूनीफार्म का कथा पुराण यह है कि सरकार द्वारा जिले के 1528 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों को निशुल्क यूनिफार्म दी जाती है। पिछले साल शासन ने यूनिफार्म खरीदने का पैसा अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये भेज दिया था। कई अनियमितताएं को देखते हुए इस बार बच्चों के आधार कार्डों का सत्यापन कराया जा रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया। इस वजह से खातों में अभी पैसा नहीं आ पाया है।


इधर एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो चुका है। बच्चे पुरानी फटी यूनिफार्म या बिना यूनिफार्म के स्कूल में पहुंचते हैं। कई बच्चों के पास ठीक कपड़े न होने से बच्चे स्कूल नहीं आते। बीएसए प्रिंसी मौर्या का दावा है कि 75 प्रतिशत आधार सत्यापन हो चुका है। इस माह में सत्यापन पूर्ण हो जाएगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा से रुचि त्रिपाठी नें बांदा पालिकाध्यक्ष के लिये किया नामांकन

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में लगभग 1067 स्थानों पर होगा होलिकादहन: प्रशासन भी हो चुका है सतर्क

मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों के 205 पद खाली, काम कर रहीं 50: कैसे हो समुचित इलाज

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले: पिछड़े हों या अगड़े सबका विकास भाजपा की चाह

बांदा का किसान कर रहा महसूस : “दगाबाज तेरी बतिया कैसे मानू रे” …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन जी से गुहार : धान खरीद में बंद करायें नमी के नाम पर भ्रष्टाचार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़