City News Uttar Pradesh
शिकायतों का निस्तारण धीमा : दो कानूनगो एक लेखपाल निलंबित, कनवारा का बुरा हाल !
उत्तर प्रदेश

शिकायतों का निस्तारण धीमा : दो कानूनगो एक लेखपाल निलंबित, कनवारा का बुरा हाल !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जन शिकायतों में कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल नें दो कानूनगों एंव एक लेखपाल को निलंबित कर दिया। हदबंदी, सीमांकन, पथर गड़ीके मामले सदर तहसील में कनवारा बांगर के मामले भी शिथिलता एंव लापरवाही के शिकार है। यहां के अधिकांश मामले में लेन -देन के व्यापक आरोप है। रुपये लेकर गलत सीमांकन दिनचर्या बन गई है।

शिकायतों का निस्तारण धीमा : दो कानूनगो एक लेखपाल निलंबित, कनवारा का बुरा हाल !
Slow disposal of complaints: two lawmakers, one accountant suspended, Kanwara’s bad condition!

हालांकि डीएम के निर्देश है कि जन सुनवाई के दौरान प्राप्त एवं आईजीआरएस पोर्टल,सीएम हेल्पलाइन आदि के माध्यम से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण करें लेकिन यथार्थ में ऐसा हो नहीं पा रहा। अधिकारियों पर कड़े निर्देशएंव चेतावनी का खास असर नहीं है।

शिकायतों का निस्तारण धीमा : दो कानूनगो एक लेखपाल निलंबित, कनवारा का बुरा हाल !
Slow disposal of complaints: two lawmakers, one accountant suspended, Kanwara’s bad condition!

जैसे डीएम के यहां सदर तहसील के कनवारा बांगर में दबंगो द्वारा चकरोड जोतने एंव आम रास्ता तारों से बंद कर देने की शिकायत विनोद कुमार मिश्रा नें डीएम से प्रामाणिक अभिलेखों के आधार पर की थी। एक सप्ताह में डीएम से एसडीएम के पटल पर पहुंची है यदि यही गति रही तो तहसीलदार के पास से लेखपाल तक पहुंचने में कम से कम एक पखवारा लगने की उम्मीद है।

शिकायतों का निस्तारण धीमा : दो कानूनगो एक लेखपाल निलंबित, कनवारा का बुरा हाल !
Slow disposal of complaints: two lawmakers, one accountant suspended, Kanwara’s bad condition!

डीएम अनुराग नें आज ही समीक्षा में हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता एवं लापरवाही के आरोपों में ई-ड्रिस्ट्रिक्ट मैंनेजर राज कुमार सोनी को भविष्य के लिये कठोर चेतावनी दी। शिकायतकर्ता को भी सूचना दी जाये, ताकि वह पुनः अपनी शिकायत लेकर न आये। आख्या की रैंडम चेकिंग कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को कहा ।

शिकायतों का निस्तारण धीमा : दो कानूनगो एक लेखपाल निलंबित, कनवारा का बुरा हाल !
Slow disposal of complaints: two lawmakers, one accountant suspended, Kanwara’s bad condition!

जिलाधिकारी नें हदबन्दी, सीमांकन एवं पथरगडी के कार्यो में लापरवाही बरतने के आरोपों में तहसील नरैनी के राजस्व निरीक्षक त्रिवेदीदीन तथा तहसील बबेरू के राजस्व निरीक्षक अकबर खां एवं लेखपाल भैरव प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी के जन्म दिन पर कार्यक्रमों की धूम : काटा गया केक, हुआ रक्तदान

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने की सेक्टर बुढ़ौली व करहुली के बूथों की समीक्षा …

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : अवैध शराब पर चला पुलिस का हंटर, कच्ची और देशी शराब समेत 20 लोग हुए गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की दी नसीहत: अपर एसपी

निपाह वायरस कोरोना संक्रमण से भी अधिक जानलेवा : ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की बीस और खुराक खरीदेगा भारत

City News Uttar Pradesh

Banda : खनिज अधिकारी का चला चाबुक, मची भगदड़ छह ट्रैक्टर सीज …

ब्रेकिंग न्यूज़