देश में निपाह वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) भी इसको लेकर सतर्क हो गया है। ICMR के महानिदेशक डां. राजीव बहल ने निपाह वायरस को कोरोना से भी अधिक जानलेवा करार दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना से मरने वालों का दर सिर्फ दो से तीन प्रतिशत ही थी, लेकिन निपाह वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 40-70 प्रतिशत का है।

उन्होंने कहा कि भारत में निपाह वायरस के संक्रमण को फैलने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। राजीव बहल ने बताया कि साल 2018 में भारत को ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की कुछ खुराकें मिली थी। हालांकि, अभी 10 मरीजों के लिए इसकी खुराक उपलब्ध है। उन्होंने आगे बताया कि भारत निपाह वायरस संक्रमण के इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया से इसकी 20 और खुराक खरीदेगा। उन्होंने बताया कि भारत में अभी तक किसी को भी इसकी खुराक नहीं दी गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
