City News Uttar Pradesh
दाल में छिपकली गिरने से चार लोगों की हालत बिगड़ी : अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश

दाल में छिपकली गिरने से चार लोगों की हालत बिगड़ी : अस्पताल में कराया गया भर्ती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खाना पकाते समय दाल में छिपकली गिर गई। जहरीली दाल खाने से चार लोगों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत में सुधार है।

दाल में छिपकली गिरने से चार लोगों की हालत बिगड़ी : अस्पताल में कराया गया भर्ती
Four people’s condition worsened after lizard fell in dal: Admitted in hospital

मामला गिरवां थाना क्षेत्र के बछेई गांव का है। बिसंडा थाना क्षेत्र के कछिया पुरवा निवासी पीयूष पुत्र मनोज कुमार, पत्नी संध्या को लेकर ससुराल बछेई गांव आया था। बुधवार की सुबह घर में दाल, चावल और रोटी बनाई गई थी। दाल पकाने के दौरान उसमें छिपकली गिर गई। घर में मौजूद धर्मेद्र पुत्र रामप्रकाश, उसकी सात वर्षीय बेटी दिव्यांजली के अलावा पीयूष और उसकी पत्नी संध्या ने भोजन किया।

दाल में छिपकली गिरने से चार लोगों की हालत बिगड़ी : अस्पताल में कराया गया भर्ती
Four people’s condition worsened after lizard fell in dal: Admitted in hospital

भोजन करने के बाद घर की महिलाओं की नजर पतीली पर गई तो उसमें छिपकली पड़ी हुई थी। कुछ ही देर के बाद सभी लोगों की हालत बिगड़ने लगी। सिर चकराने के साथ ही उल्टियां शुरू हो गईं। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनका उपचार किया गया। धर्मेन्द्र ने बताया कि घर में दाल बनाई गई थी, उसमें छिपकली कब गिरी, किसी को पता नहीं चला।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ‘शिवभक्ति और जनसेवा’ की बने मिसाल: यज्ञ-अनुष्ठान के बाद ‘जनता दरबार’

विज्ञान व वैज्ञानिकता पर आधारित हो कृषि विज्ञान केंद्रों का प्रयास: कुलपति

Banda – गजब फार्मूला : कुपोषण का मुकाबला,करेगी पोषण वाटिका…

City News Uttar Pradesh

दबंग ने वृद्ध को रंजिशन मारी गोली : पुलिस ने शुरू की तलाश

निकाय चुनाव में सपा को तगड़ा झटका: दो पूर्व अध्यक्ष कल्लू एवं पुष्पा नें कांग्रेस का थामा हाथ

जलशक्ति मंत्री रामकेश ने विपक्षी एकता पर कसा करारा तंज: बोले- गठबंधन धर्म निभाना सिर्फ भाजपा के ही बस की बात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़