City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : कटिया मशीन की चपेट में आया किसान, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा : कटिया मशीन की चपेट में आया किसान, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पयार कतरने गए किसान की धार लगाते समय कटिया मशीन से कटकर मृत्यु हो गई। स्वजन ने बताया कि अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट करने से हादसा हुआ है। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच कर रही है।


देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुन्ना का पुरवा निवासी लालू वर्मा का 35 वर्षीय पुत्र किसान छोटू वर्मा गुरुवार सुबह अपनी कटिया मशीन लेकर रामगुलाम का पुरवा रामखेलावन का पयार कतरने गए थे। वहां वह ट्रैक्टर पर रखी मशीन के ऊपर बैठकर गलैंडर मशीन से उसमें धार लगा रहे थे। इसी बीच अचानक किसी ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। जिससे वह कटिया मशीन की चपेट में आ गए। किसान की चीख सुनकर जब तक ट्रैक्टर बंद किया गया तब तक उनका बांया पैर व कमर बुरी तरह कटकर घायल हो गए। दूसरा पैर भी हादसे में टूट गया। गांव के लोगों की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे तो वह तड़पते मिला।

दर्दनाक हादसा : कटिया मशीन की चपेट में आया किसान, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
Traumatic accident: Farmer caught in Katiya machine, died while being taken to hospital

अन्य लोग भाग चुके थे। इससे आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाने की सलाह दी। स्वजन वहां से मेडिकल कालेज ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में घायल किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे अमित व मनोज ने बताया कि लापरवाही के चलते मशीन चालू करने से घटना हुई है। हालांकि अभी मशीन किसने चालू की है। उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। चाचा छोटू वर्मा अपनी 12 बीघा जमीन में कृषि कार्य करते थे। इसके अलावा नौ सौ रुपये प्रतिघंटा के हिसाब से वह अपनी मशीन से दूसरे का चारा व पयार कतरते रहे हैं। कोतवाली प्रभारी बृजेश चंद्र ने बताया कि अभी स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। स्वजन के शिकायत करने पर मामले की जांच कराई जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सावधान : नाबालिग़ को वाहन चलाने को दिया तो जब्तीकरण के साथ जेल एवं रद्द होगा लाइसेंस

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक: समस्याओं पर चर्चा सहित आंदोलन की हुंकार

City News Uttar Pradesh

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को कांग्रेसजनों ने किया नमन: वीरगाथा सुन ‘भावुक’ हुए कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh

खेत तालाब योजना बन गई “मुंगेरी लाल का हसीन सपना” ! आयुक्त के निर्देश हो रहे ढ़ेर ?

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद : पेयजल से जिले को करेंगे “आनंद”, किया समीक्षा …

बांदा में शिक्षक पर संगीन आरोप : स्कूल में तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़