26.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
काम में गड़बड़ी व लापरवाही सचिव को पड़ी भारी, मनरेगा डिप्टी कमिश्नर ने दिया कारण बताओ नोटिस
उत्तर प्रदेश

बांदा: काम में गड़बड़ी व लापरवाही सचिव को पड़ी भारी, मनरेगा डिप्टी कमिश्नर ने दिया कारण बताओ नोटिस

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मनरेगा उपायुक्त ने डीएम के निर्देश पर बड़ोखर खुर्द ब्लाक की ग्राम पंचायत पचनेही का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही व योजनाओं की खराब प्रगति पर उन्होंने सचिव को कारण बताओ नोटिस दी है। तीन दिन में जवाब न देने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

काम में गड़बड़ी व लापरवाही सचिव को पड़ी भारी, मनरेगा डिप्टी कमिश्नर ने दिया कारण बताओ नोटिस
Mistake and negligence in work fell heavily on the secretary, MNREGA deputy commissioner gave show cause notice

मनरेगा उपायुक्त व बड़ोखर खुर्द ब्लाक के प्रभारी बीडीओ राघवेंद्र तिवारी ने ग्राम पंचायत पचनेही में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें यहां अनियमितताएं व लापरवाही मिलीं। उन्होंने सीडीओ को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि गांव के खेलकूद मैदान की स्थिति काफी खराब मिली। चहारदीवारी निर्माण के समय कोई तकनीकी देखरेख नहीं की गई व न ही सचिव उपस्थित मिले। निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। अस्थायी गोशाला की स्थिति बेहद खराब मिली। बेसहारा गोवंशीय पशु सड़कों व खेतों में घूमते मिले। पीएम आवास योजना इस वर्ष 39 लाभार्थियों को दिया जाना था। इनमें 36 को दूसरी और 23 को तीसरी किश्त मिली है। छह आवास ही पूरे कराए गए हैं। इसमें सचिव द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है।

काम में गड़बड़ी व लापरवाही सचिव को पड़ी भारी, मनरेगा डिप्टी कमिश्नर ने दिया कारण बताओ नोटिस
Mistake and negligence in work fell heavily on the secretary, MNREGA deputy commissioner gave show cause notice

कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में कोई कार्य नहीं कराया गया। आईजीआरएस की सात शिकायतें लंबित मिलीं। मनरेगा योजना में मेड़बंदी का कार्य अधूरा मिला। सार्वजनिक शौचालय बंद मिला। इसमें बाहर से वाल पेंटिंग भी नहीं कराई गई है। पंचायत भवन भी बंद मिला। यहां कोई विवरण नहीं लिखा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव यहां कभी आते ही नहीं है। मंडलायुक्त व डीएम के सख्त निर्देशों के बावजूद सचिव इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। उपायुक्त ने सीडीओ भेजी रिपोर्ट में कहा है कि सचिव अनिल ङ्क्षसह सरकारी योजनाओं में रुचि नहीं ले रहे हैं। वह बेहद लापरवाह व स्वेच्छाचारी हैं। निर्माण कार्यों में भी काफी अनियमितता की गई है। उन्होंने सचिव को कारण बताओ नोटिस दी है। साथ ही कहा है कि तीन दिन में साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण दें। अन्यथा कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जांच आख्या उन्होंने सीडीओ, डीएम सहित डीपीआरओ को भेजी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग को “बरखा रानी” का एक सप्ताह इंतजार: अन्यथा घोषित कर देंगे जिला “सूखाग्रस्त”

City News Uttar Pradesh

लाइटिंग योजना में ‘करोड़ों’ की चपत: रामघाट में न लाइट बची, न ईमान ! किसकी जेब ‘गरम’ ?

City News Uttar Pradesh

दया करो सरकार : डाक्टरों का अभाव क्या आक्सीजन करे उपचार !

चित्रकूट में दीपोत्सव : रामनवमी पर मंदाकिनी तट पर प्रज्वलित हुए साढ़े पांच लाख दीप, मंदाकिनी नदी किनारे दिखा मनोहर दृश्य

Banda : बच्चों की शिक्षा में ध्यान दे अभिवावक व अध्यापक-देवेश कुमार मोनू

City News Uttar Pradesh

गैस पाइपलाइन खुदाई बनी जनता की मुसीबत:सात करोड़ से बनी सड़कें हुई बर्बाद

ब्रेकिंग न्यूज़