30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा की सख्ती काम न आई : पाईप पेयजल योजना में निर्भीकता से लापरवाही !
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा की सख्ती काम न आई : पाईप पेयजल योजना में निर्भीकता से लापरवाही !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन खटान एवं अमली कौर पाइप पेयजल परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही पर हैरत में पड़ गई। पूर्व की समीक्षाओं में डीएम के मैन पावर बढ़ाने के निर्देश निर्भीकता से हवा -हवाई साबित हुये। एक बार फिर उन्हें मजबूरी में कार्यों को मैन पावर बढाकर तेजी लाने के साथ पूर्ण कराने के चेतावनी भरे निर्देश देने को बाध्य होना पड़ा।

डीएम दीपा की सख्ती काम न आई : पाईप पेयजल योजना में निर्भीकता से लापरवाही !
DM Deepa’s strictness did not work: fearless negligence in piped drinking water scheme!

बैठक में डीएम ने दोनो परियोजनाओं के प्रोजेक्ट हेड व प्रोजेक्ट मैनेजर तथा डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्यों की खण्डवार समीक्षा की। खटान परियोजना में बनाये जाने वाले 39 सीडब्लूआर,116 ओएचटी, 1लाख 43 हजार पानी के कनेक्शन एवं 36 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने के कार्य की जानकारी ली।

डीएम दीपा की सख्ती काम न आई : पाईप पेयजल योजना में निर्भीकता से लापरवाही !
DM Deepa’s strictness did not work: fearless negligence in piped drinking water scheme!

समीक्षा में ओएचटी का कार्य 46 प्रतिशत व पाइप लाइन का कार्य 50 प्रतिशत पाये जाने पर असंतोष जताया। अधिक मैन पावर लगाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने पानी का कनेक्शन दिये जाने की संख्या में बढोत्तरी में तेजी की बात कही। उन्होंने परियोजना का निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में अगले माह फरवरी तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिया। ओएचटी के कार्य में विशेष रूप से तेजी औऱ पूर्णता को कहा।

डीएम दीपा की सख्ती काम न आई : पाईप पेयजल योजना में निर्भीकता से लापरवाही !
DM Deepa’s strictness did not work: fearless negligence in piped drinking water scheme!

डीएम ने अमलीकौर परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि परियोजना के निर्माण कार्यों में मैन पावर को बढायें। कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ 80 ओएचटी, 13 सीडब्लूआर व 78 हजार पानी के कनेक्शन दिये जाने का कार्य पूर्ण करें। विकास खण्डवार समीक्षा करते हुए पम्प हाउस, पाइप लाइन कनेक्शन तथा अन्य शेष बचे कार्यों को प्रत्येक दशा में इसी जनवरी पूर्ण हो जानें की हिदायत दी। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह सहित जल निगम के अभियंता एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खेत तालाब योजना ‘ठप’ : सरकारी ‘दावों’ की निकली ‘हवा’, किसानों का भरोसा ‘डगमगाया’

City News Uttar Pradesh

परंपरा से हटकर बसपा नेता जयराम सिंह बछेऊरा नें मनाया किसान दिवस : किसानों में बन गये चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

बांदा में 250 साल पुरानी मस्जिद पर कब्जे का आरोप : मुस्लिम पक्ष नें दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: मोदी सरकार ने किसानों को बनाया सशक्त एवं आत्मनिर्भर

City News Uttar Pradesh

सुनील पटेल का ‘जातीय दांव’ पड़ा उल्टा: संगठन के सवालों में ‘फंसे’ अध्यक्ष !

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट : हरियाणा ने उत्तराखंड की टीम को 69 रनों से हराया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़