बांदा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर पदाधिकारियों को जहां नई जिम्मेदारियां दी गई, वहीं बसंत गुप्ता को संगठन का बांदा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं।

प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीशचंद्र कुशवाहा द्वारा केएस दुबे को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने के साथ ही उन्हें चित्रकूटधाम मंडल बांदा, झांसी मंडल व कानपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त करने के साथ प्रदेश सचिव नंदकिशोर शिवहरे को बांदा मंडल प्रभारी तथा बसंत गुप्ता को बांदा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं।
संगठन के विस्तार एवं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बसंत गुप्त ने कहा है कि वह संगठन के माध्यम से पत्रकारों के मामलों को प्रमुखता के साथ शासन और प्रशासन के समक्ष उठाते रहेंगे। उन्हाेंने यह भी कहा कि पत्रकारों के हित में वह अपने प्रयासों को अनवरत रूप से जारी रखेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
