30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का धमाल: बाजारों में स्पोर्ट्स सामान की बंपर बिक्री
उत्तर प्रदेश

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का धमाल: बाजारों में स्पोर्ट्स सामान की बंपर बिक्री

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। भीषण गर्मी और स्कूलों की छुट्टी के बीच बांदा शहर में बच्चों के लिए समर कैंप बना है मनोरंजन और हुनर संवारने का नया ठिकाना ! खेल, चित्रकला, मार्शल आर्ट, नृत्य और संगीत जैसी गतिविधियों में भाग ले रहे नन्हे प्रतिभागी ना केवल कुछ नया सीख रहे हैं, बल्कि छुट्टियों का भरपूर आनंद भी उठा रहे हैं। इस बढ़ती रुझान का सीधा असर देखने को मिल रहा है शहर के बाजारों में खेल सामग्रियों की बिक्री में आई है बूम !

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का धमाल: बाजारों में स्पोर्ट्स सामान की बंपर बिक्री

स्टेशन रोड से लेकर माहेश्वरी चौक बाज़ार में खेल सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ है। दुकान संचालकों का कहना है कि इस सीजन में क्रिकेट किट, वॉलीबॉल, स्विमिंग सूट, हॉकी स्टिक्स, स्केटिंग शूज जैसे आउटडोर गेम्स की डिमांड चरम पर है। इतना ही नहीं इंडोर गेम्स जैसे कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के सेट भी खूब बिक रहे हैं। शहर के निजी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से चलाए जा रहे समर कैंपों में बच्चों को अनुशासन, टीमवर्क और नई कलाओं का अभ्यास कराया जा रहा है।

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का धमाल: बाजारों में स्पोर्ट्स सामान की बंपर बिक्री

बच्चे जहां पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क और थियेटर जैसी रचनात्मक गतिविधियों में रम गए हैं, वहीं खेल-कूद के जरिए उनका शारीरिक विकास भी सुनिश्चित किया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि “ये समर कैंप बच्चों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का बेहतरीन जरिया हैं। बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर कर असल जीवन में जोड़ना बेहद जरूरी था, जो इन कैंप्स से हो रहा है।” खेल सामग्री विक्रेताओं का कहना है कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार छुट्टियों में खेल उपकरणों की बिक्री में 40% से ज्यादा इजाफा हुआ है। दुकानदार कहते हैं, “समर कैंप ने बच्चों के खेल प्रेम को नई उड़ान दी है। अब बच्चे सिर्फ मोबाइल गेम्स तक सीमित नहीं हैं।”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम की समीक्षायें हो रही नाकाम ? योजनाओं की ‘रफ्तार’ कागजों तक सीमित !

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक : बांदा में युवती को बेहोश कर बना रहा था शारीरिक संबंध, पड़ोसियों के आने पर भागा दुकानदार

डीएम दुर्गा शक्ति नें हंसते -हंसते किया रक्तदान : अधिकारी गण यह देख आश्चर्य से हुये हैरान

बांदा में दहेज हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, पति, सास व ससुर को सात साल की कारावास …

City News Uttar Pradesh

किसानों के पेट को आढ़तियों नें बना दिया फुटबाल: पतले धान पर नहीं दे रहे मोटी रकम

City News Uttar Pradesh

Banda : अब रिपोर्ट का नहीं होगा इंतजार, कोरोना वायरस लक्षणयुक्त व्यक्ति को तुरंत मिलेगा उपचार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़