![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। गांवों की आवाज़ अब धीरे-धीरे सियासत की गलियों तक पहुंचने लगी है। कांग्रेस संगठन ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी जड़ों को मजबूत करने के लिए ज़मीनी स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता तिन्दवारी, पैलानी, जसपुरा और सिकहुला जैसे ब्लॉकों में लगातार दौरा कर रहे हैं। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर संवाद कर रहे हैं और जनता से पूछ रहे हैं कि क्या आज भी उनका गांव वही है, जो कभी विकास के वादों में दिखाया गया था ?

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को गांवों में साफ़ तौर पर देखने को मिला कि बेरोजगारी एक विकराल समस्या बन चुकी है। मनरेगा जैसी योजनाएं निष्क्रिय हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और हर गांव से पलायन की होड़ लगी है। गरीब तबका, विशेषकर मज़दूर वर्ग, काम के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर है। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने गांव में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा “गांव में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा की हालत बदतर” है। कांग्रेस फिर से गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लड़ाई लड़ेगी।

राजेश दीक्षित ने स्पष्ट कहा “सरकार ने गांव को सिर्फ वोट बैंक समझा, अब गांव सवाल करेगा। कांग्रेस गांव-गांव जाकर सच्चाई बताएगी, रोजगार और सम्मान की लड़ाई लड़ेगी।” इस अभियान के दौरान कांग्रेस को नए कार्यकर्ता भी मिल रहे हैं और पुराने वरिष्ठ नेता फिर से सक्रिय हो रहे हैं। जसपुरा में डॉ. संतोष सैनी, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह ‘शैलू’, अशोक सिंह चौहान एडवोकेट और अन्य पुराने कांग्रेसजन फिर से पार्टी के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखे। जिलाध्यक्ष ने युवाओं से अपील की कि वे आगे आएं और कांग्रेस संगठन को मज़बूत करें, ताकि आने वाले समय में गांव की समस्याओं को विधानसभा और संसद में आवाज़ दी जा सके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
