
- शरद मिश्रा
बांदा। देश की ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त’ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का विचार अब जनचर्चा का मुख्य केंद्र बन गया है। इसी कड़ी में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र स्थित शिवदर्शन डिग्री कॉलेज, जसईपुर में आयोजित संगोष्ठी में इसे देश के लिए “क्रांतिकारी कदम” करार दिया।

अपने संबोधन में मंत्री रामकेश निषाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “एक राष्ट्र-एक चुनाव भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त और दूरदर्शी विजन” है। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि देश में राजनीतिक स्थिरता भी आएगी, जो विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

मंत्री ने बताया कि लगातार चुनावों से न केवल भारी आर्थिक व्यय होता है, बल्कि शासन व्यवस्था भी प्रभावित होती है। एक साथ चुनाव कराए जाने से सरकारी तंत्र पर पड़ने वाला अनावश्यक दबाव कम होगा और विकास कार्यों में गति आएगी। उन्होंने जनता से इस विचार को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा, “यह पहल देश के भविष्य को मजबूत नींव प्रदान करेगी।”

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने भी संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के बहुआयामी लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था लोकतंत्र को अधिक सशक्त बनाएगी, चुनावी खर्च में कटौती करेगी और आम जनता के विकास कार्यों में बाधाएं समाप्त होंगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षाविद्, स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
/0258
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
