24.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
नगर पालिका के लिये बड़ी मुश्किल : अवैध होर्डिंग से शहर की रोडे औऱ चौराहे फुल
उत्तर प्रदेश

नगर पालिका के लिये बड़ी मुश्किल : अवैध होर्डिंग से शहर की रोडे औऱ चौराहे फुल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय अवैध होर्डिंग से रोड फुल है। सभी प्रमुख सड़कें और चौराहे अवैध होर्डिंग और बैनर से अटे – पटे हैं। शहर की ऐसी कोई सड़क, तिराहा और चौराहा नहीं है, जहां अवैध होर्डिंग्स न लगे हो। इसका कारण नए गजट में करीब 10 गुना दर बढ़ने से ठेका न होना भी है। इस कारण मनमर्जी से लोग होर्डिंग्स लगवा रहे हैं। इनमें ठेकेदार भी शामिल हैं। नगर पालिका परिषद ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस देकर चुप्पी साध ली है।

नगर पालिका के लिये बड़ी मुश्किल : अवैध होर्डिंग से शहर की रोडे औऱ चौराहे फुल
Big trouble for the municipality: Illegal hoarding makes the city roads and crossroads full

शहर में करीब 22 स्थान होर्डिंग्स लगाने के लिए निर्धारित हैं। इसके बावजूद शहर में जगह-जगह अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। आलम यह है कि बिजली के खंभे तक में होर्डिंग्स लगे हैं। कई भवनों और इमारतों पर भी होर्डिंग्स लगा दी गई हैं। सबसे ज्यादा राजनीतिक पार्टियों की होर्डिंग्स लगी हैं।


नियमों के मुताबिक निर्धारित स्थान के अलावा होर्डिंग्स व पोस्टर लगाना गैरकानूनी है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन अवैध होर्डिंग्स हटवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहा। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि कई बार हटवाने की कवायद की, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। बताया गया है कि नए गजट में बढ़ी दर को लेकर कुछेक ठेकेदार न्यायालय की शरण में चले गए हैं।

नगर पालिका के लिये बड़ी मुश्किल : अवैध होर्डिंग से शहर की रोडे औऱ चौराहे फुल
Big trouble for the municipality: Illegal hoarding makes the city roads and crossroads full

नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार नए गजट में दर संशोधन के बाद किसी ने होर्डिंग्स आदि का ठेका नहीं लिया है। फिलहाल शहर में लगे होर्डिंग्स और पोस्टर अवैध हैं। पांच ठेकेदारों ने पूर्व निर्धारित दर से नगर पालिका परिषद के खाते में रुपये जमा किए हैं, जबकि छह से 10 लाख रुपये तक जमा करना है। इन सभी को नई दर से भुगतान का नोटिस भेजा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति का कड़ा रुख : बड़े बकाये दार नहीं रहेंगे महफूज

City News Uttar Pradesh

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की पटेल यात्रा : मुश्किल से बची लाज ! …

Banda : मेडिकल स्टोरों और पैथालॉजी सेंटरों पर भीड़, अन्य स्थानों पर सन्नाटा ! …

दुर्घटना : तेज गति बस पानी भरी खंती में पलटी, 25 घायल, चालक, परिचालक फरार

City News Uttar Pradesh

बड़ा हादसा: बांदा में बरात से लौट रही बोलेरो और स्कॉर्पियो बेकाबू होकर खाई में पलटीं, पांच की मौत और कई गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में दल-दल में गौवंश: सरकारी संरक्षण में हो रहा है घोर अत्याचार ?

ब्रेकिंग न्यूज़