27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
'नाली नहीं, नर्क है' : कीचड़ में डूबा बीरा गांव, बच्चे बीमार, श्रद्धालु परेशान
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

‘नाली नहीं, नर्क है’ : कीचड़ में डूबा बीरा गांव, बच्चे बीमार, श्रद्धालु परेशान

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सरकार “स्वच्छ भारत” का नारा दे रही है और इधर कमासिन ब्लाक का बीरा गांव का मुख्य रास्ता पिछले 3 साल से गंदगी का तालाब बना हुआ है। यहां न निकासी है, न सुनवाई। नतीजा बच्चे बीमार, श्रद्धालु अपमानित। ग्राम पंचायत बीरा के इस मुख्य मार्ग से रोज 3 काम होते हैं।

'नाली नहीं, नर्क है' : कीचड़ में डूबा बीरा गांव, बच्चे बीमार, श्रद्धालु परेशान बच्चे पढ़ने जाते हैं, लोग मंदिर जाते हैं, मरीज अस्पताल जाते हैं, लेकिन रास्ता ऐसा है कि प्राथमिक विद्यालय भाग-1 और 2 के बच्चे रोज 1 फुट गंदे पानी और कीचड़ में से होकर गुजरते हैं। बैग भीगते हैं, वर्दी सनती है। सावन शुरू होते ही भुइयां बाबा देवस्थान पर भीड़ दोगुनी हो गई है। श्रद्धालुओं को बदबूदार नाले के पानी में पैर डालकर भगवान के दर्शन करने पड़ रहे हैं। आस्था का अपमान हो रहा है। अभिभावकों का सीधा आरोप है “रोज इस गंदे पानी में चलने से बच्चों को खुजली, फंगल और त्वचा रोग” हो गए हैं।

'नाली नहीं, नर्क है' : कीचड़ में डूबा बीरा गांव, बच्चे बीमार, श्रद्धालु परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट रहा है। उनका कहना है की “यह गांव की लाइफलाइन” है। 3 हिस्से की आबादी इसी से गुजरती है। प्रधान से लेकर बीडीओ तक सबको प्रार्थना पत्र दिए। हर बार ‘जल्द होगा’ कहा, पर नाली का एक ईंट तक नहीं लगी। बरसात में स्थिति और भयावह हो जाती है। बुजुर्ग गिरते हैं, एंबुलेंस फंसती है।

'नाली नहीं, नर्क है' : कीचड़ में डूबा बीरा गांव, बच्चे बीमार, श्रद्धालु परेशान अब ग्रामीणों और अभिभावकों ने डीएम और विकास विभाग को अल्टीमेटम दिया है की “15 दिन में स्थायी जल निकासी और पक्की नाली नहीं बनी, तो हम मुख्य मार्ग जाम करेंगे।” सवाल प्रशासन से है की जब बच्चों की सेहत और मंदिर की मर्यादा दोनों खतरे में हैं, तो कमासिन ब्लॉक को नींद कब आएगी? क्या जिम्मेदार सिर्फ फोटो खिंचवाने आएंगे या इस “नर्क” से गांव को मुक्ति भी दिलाएंगे?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग नें एक हजार लाभार्थियों को दिया आवास …

अखिलेश की दी टिकट को कुख्यात डकैत रहे ददुआ के बेटे ने ठुकराया, मानिकपुर सीट से चुनाव लड़ने से किया इन्कार

City News Uttar Pradesh

भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना

City News Uttar Pradesh

आयुक्त कैंप कार्यालय जायेंगे तो गला तर कर “कूल -कूल” हों जायेंगे: जियरा होगा “मस्त”

डीएम-एसपी ने कारागार का किया औचक निरीक्षण : मुख्तार के बैरक की गहनता से हुई जांच

City News Uttar Pradesh

सिमौनी मेला : श्रमदानियों की बैठक में व्यवस्थाओं के प्रभार पर हुआ गहन मंथन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़