24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम-एसपी ने मंडल कारागार का किया औचक निरीक्षण : माफिया मुख्तार के बैरक की गहनता से हुई तलाशी
उत्तर प्रदेश

डीएम-एसपी ने कारागार का किया औचक निरीक्षण : मुख्तार के बैरक की गहनता से हुई जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण करते हुए यहां निरुद्ध माफिया मुख्तार अंसारी समेत अन्य बंदियों की बैरकों की गहनता से तलाशी ली गई। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे के साथ ही सुरक्षा में तैनात बंदी रक्षकों की जांच पड़ताल की गई।

डीएम-एसपी ने मंडल कारागार का किया औचक निरीक्षण : माफिया मुख्तार के बैरक की गहनता से हुई तलाशी
DM-SP did a surprise inspection of Mandal Jail: Mafia Mukhtar’s barrack was thoroughly searched

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अभिनंदन गुरुवार को दोपहर अचानक मंडल कारागार पहुंच गए। सभी बैंरकों की तलाशी की गई है तो वहीं माफिया मुख्तार अंसारी के बैरक की अफसरों ने गहनता से जांच की। सीसीटीवी कैमरे के साथ सुरक्षा में तैनात बंदी रक्षकों की भी गहनता से जांच की गई।

डीएम-एसपी ने मंडल कारागार का किया औचक निरीक्षण : माफिया मुख्तार के बैरक की गहनता से हुई तलाशी
DM-SP did a surprise inspection of Mandal Jail: Mafia Mukhtar’s barrack was thoroughly searched

डीएम और एसपी ने पूरे जेल का चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। मुख्तार अंसारी के बैरक की गहनता से जांच की गई है। सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर के मंडल कारागार अधीक्षक से डीएम व एसपी ने जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अफसरों को बैरकों से संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

डीएम-एसपी ने मंडल कारागार का किया औचक निरीक्षण : माफिया मुख्तार के बैरक की गहनता से हुई तलाशी
DM-SP did a surprise inspection of Mandal Jail: Mafia Mukhtar’s barrack was thoroughly searched

गौरतलब है कि माफिया मुख्तार अंसारी यहां मंडल कारागार की बैरक नंबर 15 में निरुद्ध है। पुलिस व प्रशासन द्वारा मंडल कारागार में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बावजूद उसके समय-समय पर जिले के आला अधिकारी जेल का औचक निरीक्षण करते रहते हैं। कई बार मुख्तार अंसारी के बैरक से संदिग्ध चीजें बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

नरैनी सीओ नितिन का “धमाल” : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का “पर्दाफाश”, दस बाइकें बरामद

City News Uttar Pradesh

उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य: दिली स्वागत से हुये भाव विभोर

City News Uttar Pradesh

11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार: फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया सार्वजनिक

कोरोना का कहर : बांदा में मिले 40 नए कोरोना पाजिटिव केस, बढ़ रही संख्या  …

Banda : कोरोना वैक्सीन ड्राई रन में डीएम का निरीक्षण, कमियां सुधारने के निर्देश, नरैनी की व्यवस्था दुरुस्त

ब्रेकिंग न्यूज़