City News Uttar Pradesh
गड्ढा मुक्ति के नाम पर नहीं चलेगा अब फर्जीवाड़ा, फंसेगी ईओ की गर्दन
उत्तर प्रदेश

गड्ढा मुक्ति के नाम पर नहीं चलेगा अब फर्जीवाड़ा, फंसेगी ईओ की गर्दन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में शहरी क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त करने में अब कागज पर खेल नहीं चलेगा। गड्ढा मुक्ति के नाम पर फर्जीवाड़े और लाखों रुपये डकारने वाले अधिशासी अधिकारी अब जिम्मेदारी से बच नहीं पाएंगे।

गड्ढा मुक्ति के नाम पर नहीं चलेगा अब फर्जीवाड़ा, फंसेगी ईओ की गर्दन
Forgery will not work in the name of pothole liberation, EO’s neck will be trapped

निकाय क्षेत्र में गड्ढामुक्त हो चुकी सड़कों के संबंध में अधिशासी अधिकारियों को अपने हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र जारी करना होगा। साथ ही इस प्रमाण पत्र को नगर विकास विभाग की वेबसाइट और यू ट्यूब पर भी अपलोड़ करना होगा। बारिश के बाद गड्ढा मुक्त की जाने वाली सड़कों के संबंध में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

गड्ढा मुक्ति के नाम पर नहीं चलेगा अब फर्जीवाड़ा, फंसेगी ईओ की गर्दन
Forgery will not work in the name of pothole liberation, EO’s neck will be trapped

दरअसल सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर बड़े खेल होने की शिकायतें शासन तक पहुंच रही हैं । कई बार जांच हुई तो पाया गया कि अधिकारियों ने बिना देखे कागजों में सड़कों के गड्ढामुक्त होने की रिपोर्ट तो शासन को भेज दी,लेकिन मौके पर तमाम गड्ढे मौजूद हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में भी यह मामला उठा था । इस पर मुख्यमंत्री ने गड्ढामुक्त की कार्यवाही को पारदर्शी बनाने के साथ ही अधिकारियों को भी जिम्मेदार बनाने के निर्देश दिए थे।

गड्ढा मुक्ति के नाम पर नहीं चलेगा अब फर्जीवाड़ा, फंसेगी ईओ की गर्दन
Forgery will not work in the name of pothole liberation, EO’s neck will be trapped

इसी कड़ी में अब शासन ने गड्ढ़ा मुक्त की जाने वाली सड़कों के संबंध में रिपोर्ट जारी करने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है । इस संबंध में स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से सभी नगर निकायों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है,जो बांदा को भी प्राप्त हो गया है। निर्देश के मुताबिक बारिश बाद गड्ढामुक्त की जाने वाली नगर निकायों की सड़कों के संबंध प्रमाण पत्र जारी करने को कहा गया है। साथ ही सभी नगर अधिशासी अधिकारियों को गड्ढ़ामुक्त करने की कार्यवाही की सतत निगरानी करने के भी निर्देश भी दिए गए हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गोवंश प्रकरण: विवेचना में जुटी एमपी पुलिस, लपेटे में आ सकते हैं बांदा के भी अफसर

City News Uttar Pradesh

एसपी अंकुर अग्रवाल कड़ी कार्यवाही : शवगृह में शव सड़ने के प्रकरण में दो दीवान हुए निलंबित

City News Uttar Pradesh

“लैला-मजनू मेला” होगा “सीसीटीवी कैमरे” की “निगहबानीं” में: डीएम के निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा का हिस्ट्रीशीटर भाई की कार से रेकी कर करता था चोरी, कानपुर में गिरफ्तारी

City News Uttar Pradesh

बांदा: विकलांगों ऩे महिला उत्पीड़न को लेकर किया प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम : बीपीएल के विरुद्ध 14 लाख 57 हजार की जारी की रिकवरी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़