29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

फिल्म सिटी को लेकर सीएम योगी ऐक्शन में…

  • विनोद मिश्रा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अपूर्णता का कोई स्थान नहीं। यहां अधूरा कुछ नहीं होता। यह राम की अयोध्या, कृष्ण की मथुरा, शिव की काशी के साथ ही बुद्ध, कबीर और महावीर की भी धरती है। गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। यह सभी ‘पूर्णता के प्रतीक’ हैं।
उत्तर प्रदेश अपनी इसी परंपरा को गति प्रदान करते हुए एक भव्य, आपकी जरूरतों को पूर्ण करने वाला दिव्य और सर्वसुविधायुक्त ‘पूर्ण फिल्म सिटी’ का विकास कर दुनिया को एक उपहार देगा। इसके विकास के लिए आप सभी के सुझावों का स्वागत है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों से मुखातिब थे। अनुपम खेर, परेश रावल, उदित नारायण, नितिन देसाई, कैलाश खेर, अनूप जलोटा, अशोक पंडित, सतीश कौशिक सहित जैसे अनेक दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित फिल्म सिटी के स्वरूप पर विस्तार से विमर्श किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा है। फिल्मों ने हमारी भारतीय संस्कृति से विश्व जगत को परिचित कराया है। यह समाज का दर्पण हैं। ऐसे में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को विशेष अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में मॉडर्न फिल्म सिटी और इन्फोटेनमेन्ट जोन की स्थापना का निर्णय लिया है। जिसके विकास में आगामी 50 साल की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमारे प्रयास अधिक उपयोगी, लाभदायक और व्यापक बन सकें, इसके लिए हम पूरे फिल्म जगत से सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं। संवाद के माध्यम से एक-दूसरे की आवश्यकताओं को समझने और उनकी पूर्ति करने का अवसर प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म जगत के लोगों के सुझाव और अनुभवों का लाभ लेते हुए हम वैश्विक फिल्म जगत को एक नया विकल्प देने को तत्पर है।
                                                           
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में खपटिहा 356/1बालू खदान माफिया की समानांतर सरकार ? डीएम साहिबा जागिये

City News Uttar Pradesh

खेती की नई क्रांति: डीएम की पहल से गर्मी में भी ‘लहलहाएंगे’ खेत

City News Uttar Pradesh

तीन चरणों ने भाजपा को इतिहास बना दिया: वोटिंग खत्म होते ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश के प्रचार ढंग से सपा की बढ़ रही है मुश्किलें

City News Uttar Pradesh

दर्दभरी घटना : बांदा में सहेली की मौत का गम बर्दाशत नहीं कर सकी युवती, दुनिया से कहा अलविदा, दोनों की दोस्ती गांव में थी मशहूर

City News Uttar Pradesh

विद्युत तारों की स्पार्किग से दूकान मे लगी आग, 5 लाख का सामान खाक

ब्रेकिंग न्यूज़