24.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- बुन्देलखंड का सफेद सोना बदल देगा किसानों की किस्मत !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा।बुंदेलखंड में सफेद सोना कहे जाने वाले लहसुन की खेती से किसानों के दिन बहुरेंगे। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने लहसुन की दो नई प्रजातियों का मूल्यांकन किया है। इसमें सामने आया है कि यहां की मिट्टी में वह पोषक तत्व हैं जो लहसुन की इन प्रजातियों के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी कर सकते हैं।

बुंदेलखंड के किसानों का पिछले एक दशक से लहसुन की खेती से मोह भंग हो रहा था। बेहतर उत्पादन न होने के कारण किसान या तो लहसुन की खेती करते ही नहीं थे या फिर बहुत ही कम पैमाने पर बोआई करते थे। ऐसे में बांदा कृषि विश्वविद्यालय ने शोध किया और पाया कि दो नई प्रजातियां यमुना सफेद दो जी 50 और यमुना सफेद तीन जी 282 किसानों के लिये वरदान साबित हो सकती हैं।

बुंदेलखंड में बेहतर संभावनाएं:बांदा कृषि विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डा. आर के सिंह की मानें तों बुंदेलखंड में लहसुन की खेती की बेहतर संभावनाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। उनके अनुसार ये दो नई प्रजातियां उत्पादन से भरपूर हैं। दोनों प्रजातियों को विश्वविद्यालय ने स्वयं शोध के तौर पर अपने फार्म पर लगाया है। उन्होने कहा कि इन प्रजातियों के बीज प्रयोग के तौर पर कई किसान आजमा रहे हैं। यह फसल 140 से 150 दिनों की होगी। जो 15 अक्टूबर से 15 अप्रैल के मध्य लगायी जाती है।

मिट्टी में बेहतर है सल्फर की मात्रा:सल्फर मृदा पोषण में चौथा सबसे आवश्यक तत्व होता है। इस पर किसान प्राय: ध्यान नहीं देते हैं। बुंदेलखंड के जलवायु में सामान्य से काफी अंतर पाया जाता है, लेकिन यहां की मिट्टी में सल्फर की मात्रा काफी बेहतर है। शोध में सामने आया है कि यहां सल्फर (गंधक) 30 से 40 पीपीएम से ऊपर है। यह पौधों में एंजाइमों की क्रियाशीलता बढ़ाता है। सल्फर की बेहतर मात्रा यहां के किसानों का दुख दूर करेगा।

यमुना सफेद दो और यमुना सफेद तीन की खूबियां : इस नई प्रजाति में गांठे बड़ी बन रही हैं।यहां की मिट्टी में पाये जाने वाले सल्फर की अधिकता से बढ़ेगा उत्पादन तथाअन्य प्रजातियों से इसका पौध मजूबत तैयार होता है।कृषि वैज्ञानिक के दावे की मानें तो लहसुन की नई प्रजातियों का मूल्यांकन हुआ है। यह दोनो प्रजातियां किसानों के काफी लाभकारी होंगी। किसानों को इन प्रजातियों के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में अब नहीं दिखाई देते ‘सावन में झूले’ : सावन के ‘गीत’ भी हो गये ‘विलुप्त’

City News Uttar Pradesh Desk

कार्यवाई का चाबुक : राजस्व घटा, खनिज अधिकारी निलंबित ! …

City News Uttar Pradesh

इन्द्रा नगर मोहल्ला बिजली दुर्घटना के मुहावनें पर: संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

City News Uttar Pradesh

सपा और सहयोगी दल बैठक : मची अफरा-तफरी, नहीं मिली पाई सबको बैठने की जगह

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नाराज : पीएम आवासों की प्रगति खराब, सभी बीडीओ को नोटिस ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़