30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलियों में अवैध शस्त्र और शराब बना "स्टेटस सिंबल" : बढ़ेअपराध
उत्तर प्रदेश

बुंदेलियों में अवैध शस्त्र और शराब बना “स्टेटस सिंबल” : बढ़े अपराध …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शस्त्र और शराब का शौक बुंदेलियों में स्टेटस सिंबल बन गया हैं। इस चक्कर में जेलकी भी सैर करनी पड़ती हैं। भी पहुंचा नशे की लत के लिए अवैध शराब और अपराध को अंजाम देने हेतु लिए नाजायज शस्त्रों के इस्तेमाल की प्रवृत्ति बढ़ रही हैं। पुलिस के आंकड़ों से यही उजागर है।

बुंदेलियों में अवैध शस्त्र और शराब बना "स्टेटस सिंबल" : बढ़ेअपराध
मौजूदा राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल में चित्रकूटधाम मंडल में अवैध शस्त्रों के 3000 से ज्यादा शौकीनों को हवालात की हवा खानी पड़ी है। 2 हजार से ज्यादा गैर कानूनी शस्त्र पुलिस नें पकड़े। उधर, अवैध शराब के नशे से लत पूरी करने पर 11 हजार लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनके पास से डेढ़ लाख लीटर से ज्यादा अवैध देशी शराब मिली है।

बुंदेलियों में अवैध शस्त्र और शराब बना "स्टेटस सिंबल" : बढ़ेअपराध
बुंदेलखंड में शस्त्र लाइसेंस का शौक पुराना है। यह स्टेटस सिंबल का रूप ले चुका है। कंधे पर भारी-भरकम बंदूक या राइफल टांगना या कमर में रिवाल्वर,पिस्टल शान समझा जाता है। इसी होड़ में अवैध शस्त्रों का चलन भी है। मंडल पुलिस के आंकड़े यही कहते हैं। मौजूदा राज्य सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में मंडल के चारों जिलों की पुलिस ने अवैध शस्त्रों पर जो कार्रवाई की है, उसके आंकड़े काफी हैरत वाले हैं।

अवैध शस्त्र बनाने की 64 फैक्ट्रियां पकड़ी गईं। 62 राइफल, 928 पिस्टल, 2147 दोनाली व एकनाली बंदूकें बरामद हुई हैं। देसी असलहा बनाने के आरोप में 2907 लोग गिरफ्तार हुए । अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ 94 लोगों की गिरफ्तारी की गई । इनके अलावा फैक्ट्री निर्मित 29 राइफल, 34 एकनली व दोनली बंदूक, 22 पिस्टल/रिवाल्वर पकड़े हैं। 6670 कारतूसों का जखीरा मिला है। फैक्ट्री निर्मित असलहों में 149 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : भ्रष्टाचार पर रोक के ल‍िए मुख्यमंत्री योगी ने बनाई खास व्‍यवस्‍था, तबादलों संग बदलेंगी कर्मचारियों की सीटें

“डेंगू पहलवान” बना “बांदा केसरी” स्वास्थ विभाग “चित्त” …

City News Uttar Pradesh

यूपी : सरकार के सौ दिन पूरे होने पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, सितंबर तक 15 करोड़ लोगों को मिलेगा फ्री राशन

बिजली चोरी : अधिकारियों नें दबोचा,कई पर मुकदमा दर्ज …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट बनेगा ‘सौर ऊर्जा’ का नया हब: 3400 एकड़ में सजेगा 800 मेगावाट का सोलर प्लांट

City News Uttar Pradesh

मंत्री नंदी नें कहा: पीएम मोदी वर्तमान आधुनिक विकसित भारत के विश्वकर्मा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़