City News Uttar Pradesh
सम्राट अशोक की 'विरासत' को मिले सम्मान: चौराहे के सुंदरीकरण की आड़ में उठी मांग
उत्तर प्रदेश

सम्राट अशोक की ‘विरासत’ को मिले सम्मान: चौराहे के सुंदरीकरण की आड़ में उठी मांग

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जन नायक की ख्याति से चर्चित विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से इस समय शहर के चौराहों का सुंदरीकरण और सड़कों का चौड़ीकरण जोर-शोर से जारी है। रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक डिजाइनों से शहर की तस्वीर बदल रही है। इसी बीच अब समाजों की ओर से इन चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने की मांगें तेज़ हो गई हैं।

सम्राट अशोक की 'विरासत' को मिले सम्मान: चौराहे के सुंदरीकरण की आड़ में उठी मांग

गुरुवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कहा कि गायत्री नगर चौराहे पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। महासभा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि सम्राट अशोक महान ने अखंड भारत की नींव रखी थी। देश को राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ दिया।

सम्राट अशोक की 'विरासत' को मिले सम्मान: चौराहे के सुंदरीकरण की आड़ में उठी मांग

ऐसे में गायत्री नगर चौराहे के सुंदरीकरण के साथ उनकी प्रतिमा यहां लगाई जानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके अद्वितीय व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा ले सकें। कुशवाहा समाज ने प्रतिमा स्थापना के साथ-साथ गायत्री नगर चौराहे का नामकरण भी चक्रवर्ती सम्राट अशोक के नाम पर करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस पवित्र कार्य को पूरा कराने में समाज हर संभव आर्थिक और सामाजिक सहयोग देने के लिए तैयार है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों के लिए अनिवार्य हुई फार्मर रजिस्ट्री: इसी से मिलेगी सम्मान निधि

City News Uttar Pradesh

मंत्री राजभर का ‘अल्टीमेटम’ : ग्राम पंचायतों में ‘विकास’ की बढ़ाओ रफ्तार, वरना कार्रवाई तय

City News Uttar Pradesh

News- नोडल अधिकारियों ने वन विभाग एवं निर्माणाधीन अटल पार्क का किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब नीलामी पर ‘राजनीति गरम’ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

क्रूरता की हद : सब्जी में स्वाद न मिलने पर पत्नी को जिंदा ही कर दिया स्वाहा, हो गया फरार

बलिया में खतरनाक कहर : कोरोना से एक और मौत, कुल संख्या हुई 179 …

ब्रेकिंग न्यूज़