24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
फतेहपुर में महिला की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में महिला की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

  • ब्यूरो रिपोर्ट

फतेहपुर। जिले में बांदा-टांडा हाईवे पर निर्माणाधीन मकान में महिला की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव मकान के सेफ्टी टैंक में फेंक गए। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। महिला गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। वह 15 जनवरी को खेज जाने के लिए निकली थी।

फतेहपुर में महिला की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका
Woman murdered in Fatehpur and body thrown in safety tank, fear of gang rape

फील्ड यूनिट समेत कई टीम ने घटनास्थल पर जांच की। राधानगर मोहल्ले के राकेश गुप्ता का बांदा-टांडा हाईवे पर ललौली थाना क्षेत्र के बस्तापुर अबुमोहम्मदपुर गांव में निर्माणाधीन मकान है। मकान का काम करीब छह माह से बंद है। भूतल और पहली मंजिल पर हाल बना है। मकान के आगे दो सेफ्टी टैंक बने हैं। गांव के बच्चे मौके पर खेलने पहुंचे। बच्चों ने एक सेफ्टी टैंक में शव देखकर गांव में खबर दी। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, एसओजी, सर्विलांस और फील्ड यूनिट टीम जांच को पहुंची।

फतेहपुर में महिला की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका
Woman murdered in Fatehpur and body thrown in safety tank, fear of gang rape

फील्ड यूनिट की जांच के बाद टैंक से महिला के नग्न शव को बाहर निकाला गया। सिर के बाल टैंक के बाहर मिले। घटना में एक से अधिक व्यक्तियों के शामिल होने का अंदाजा लगाया गया। हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के हालात स्पष्ट होंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नीलकंठेश्वर परिसर में डीएम अनुराग ने रुद्राक्ष व कल्प वृक्ष का रोपा पौधा

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की ‘लाइफलाइन’ बरियारपुर बांध पर संकट: सिंचाई व्यवस्था पर ‘मंडराया’ ‘खतरा’

City News Uttar Pradesh Desk

गर्मी में बढ़ा प्रकोप: रातों की ‘नींद’ हराम; बीमारियों का खतरा मंडराया, जिम्मेदार मौन !

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कसा तंज: बोले- भाजपा करती है विनाश और विध्वंस की राजनीति, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का धंसना भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, फूफा की घटना स्थल पर मौत, भतीजा घायल

City News Uttar Pradesh

Banda- एडीजी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में मातहतों के कसे पेंच…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़