
- विनोद मिश्रा
बांदा। क्या ‘बुंदेलखंड एक बार फिर जल संकट की ओर बढ़’ रहा है? मध्य प्रदेश में सामान्य से ‘बेहद कम बारिश’ ने अब बरियारपुर बांध की जल उपलब्धता पर असर डालना शुरू कर दिया है। बांध में पानी की आवक घटने से ‘सिंचाई व्यवस्था पर दबाव बढ़ने’ लगा है और आने वाले दिनों में ‘किसानों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका’ जताई जा रही है। हालात का आकलन करने के लिए सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं बांध हेड पहुंचकर जलस्तर और नहर संचालन का निरीक्षण किया।
सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय के अधीक्षण अभियंता उस्मान अली और अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बरियारपुर बांध का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वर्तमान में मुख्य नहर का संचालन 2500 क्यूसेक पानी के साथ किया जा रहा है, जबकि करीब 1400 क्यूसेक पानी क्रेस्ट वॉल के ऊपर से नदी में प्रवाहित हो रहा है। उन्होंने बताया कि बरियारपुर बांध के लिए सबसे महत्वपूर्ण मध्य प्रदेश के कैचमेंट क्षेत्र में अब तक केवल 12 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से काफी कम है।
पर्याप्त बारिश न होने के कारण नालों और इनलेटिंग के माध्यम से बांध में अपेक्षित पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे जलाशय का जलस्तर उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाया है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मध्य प्रदेश की घाटियों में वर्षा काफी कम हुई है। यदि आने वाले दिनों में ‘अच्छी बारिश नहीं होती है तो सिंचाई व्यवस्था पर और दबाव बढ़’ सकता है। फिलहाल ‘विभाग जलस्तर पर लगातार निगरानी’ बनाए हुए है और स्थिति के अनुसार नहर संचालन का प्रबंधन किया जा रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
