30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी में 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को सीएम योगी की सौगात, बढ़ी दर के साथ महंगाई भत्ता देने को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश

यूपी में 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को सीएम योगी की सौगात, बढ़ी दर के साथ महंगाई भत्ता देने को दी मंजूरी …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 28 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जुलाई से 11 फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है।

यूपी में 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को सीएम योगी की सौगात, बढ़ी दर के साथ महंगाई भत्ता देने को दी मंजूरी

11 फीसद वृद्धि के बाद कर्मचारियों का डीए 28 फीसद हो जाएगा। लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को इसका फायदा मिलेगा। जुलाई के बढ़े डीए का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जाएगा। अगस्त के बढ़े डीए का भुगतान सितंबर के वेतन के साथ होगा। शासनादेश आज ही जारी होने की उम्मीद।


राज्य कर्मचारी डेढ़ साल से ज्यादा समय से वेतन और पेंशनर अपनी पेंशन बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों को अभी 17 फीसद की दर से डीए का भुगतान हो रहा है। 11 फीसद वृद्धि के बाद कर्मचारियों का डीए 28 फीसद हो जाएगा। पिछले दिनों मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान किये जाने का एलान किया था।


कोरोना महामारी से पैदा हुए आर्थिक संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र की तर्ज पर पहली जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत के भुगतान पर पिछले साल 24 अप्रैल को शासनादेश जारी कर रोक लगा दी थी। इस वजह से राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 को दिये जाने वाले डीए और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्तों का भुगतान नहीं किया गया है।
पिछले महीने केंद्र सरकार ने बढ़ी दर से डीए-डीआर के भुगतान पर लगी रोक हटाने के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से 28 फीसद की दर से डीए के भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। इसी आधार पर राज्य कर्मचारी भी पहली जुलाई से ही 28 फीसद की दर से डीए पाने का इंतजार कर रहे हैं। अब मंगलवार को वित्त विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा का विधान सभा ‘सर्वे’ कार्ड: विधायक विशंभर, अशोक एवं दीपा पर ‘दांव’ !

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार की तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3 जून को : 70,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी

बांदा विकास प्राधिकरण की धनतेरस शुरू : कमाये 13 करोड़

City News Uttar Pradesh

Banda- राष्ट्रीय छात्र संगठन नें आठ सूत्री मागों को लेकर दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

कुत्तों के खदेड़ने से भागी मासूम गिरकर मौत: दो दिन में तीन मौत से गम में डूबा पर‍िवार

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश के सम्मान के दौरान आराजकता की कोशिश, सर्वत्र निंदा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़