- विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूट से खजुराहो को मिलाने वाली हाईवे सड़क पर बने रपटा में जलभराव के चलते राहगीरों सहित दो दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। जल विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्रामीण लोग वाइको को निकालने के लिए 30 से 80 रुपये तक खुलेआम राहगीरों की जेब मे डाका डाल रहे हैं। रशिन बांध में जलभराव के चलते भेगवतपुर-कोलउन्हा के पास बने रपटे में जलभराव होने के चलते आवागमन बाधित हो गया है।

ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अधिकारी एक दूसरे के विभाग पर जिम्मेदारी बता पल्ला झाड़ लेते हैं। फतेहगंज क्षेत्र के ग्रामीण व समाजसेवी पीएन त्रिपाठी,सोनू,भोलू त्रिपाठी, अनिल,राधेश्याम त्रिपाठी राजाडाड़ी, रविकांत पांडेय,विवेक त्रिपाठी,जगदीश यादव,अभिलाषचौधरी भेगवतपुर आदि ने बताया कि चित्रकूट,कर्वी,इलाहाबाद जाने के लिए हम सभी क्षेत्रीय फतेहगंज, खोही, कंदर, डढ़वा मानपुर, कल्यानपुर, महुई, छतैनी,सिंधौरा, रक्सी, सढा, रदहा,कालिंजर,बघेलवारी आदि ग्रामों से हजारों की संख्या में निवासियों को आवागमन हेतु निजी वाहन व अन्य वाहनों द्वारा आने-जाने के लिए इसी प्रमुख मार्ग का उपयोग करते है।

वही फतेहगंज व कालिंजर क्षेत्र सहित पन्ना, छतरपुर होते खजुराहो तक की यात्रा के लिए बड़ैछा, मानपुर, घुरेटनपुर, खंभरिया, चित्रकूट की तरफ से आने वाले यात्रियों को भी सीधा मार्ग होने के चलते इसी जर्जर रपटे से जान को जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर है।

बरसात होते ही रसिन बांध भर जाने के चलते कोलौहा ग्राम के पास बना रपटा हर वर्ष जलमग्न हो जाता है। हर वर्ष सिंचाई विभाग यात्रियों के आवागमन व वाहनों की निकासी के लिए विभागीय ट्रैक्टर लगा रपटा पार कराते थे। लेकिन इस वर्ष विभागीय संसाधनों के न होने पर ग्रामीण ढेला व ट्रैक्टर ट्राली से यात्रियों व वाहनों को पार कराने में खुलेआम अवैध वसूली का काम चल रहा है। लेकिन साशन-प्रशासन आंख बन्द किए बैठा है, आखिर अधिकारी किस घटना का इंतजार कर रहे है। क्षेत्रवासियों ने सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी चित्रकूट से मांग की है कि गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी संसाधन कि व्यवस्था करे। ताकि लोगों को राहत मिल सके और साथ ही जर्जर रपटा की जगह नया पुल बनने पर ही ग्रामीणों को राहत मिल पायेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
