23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग के निर्देश : ऋण के लिए लंबित आवेदनों का वरीयता से करें निस्तारण
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग के निर्देश : ऋण के लिए लंबित आवेदनों का वरीयता से करें निस्तारण

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलसी) की बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा की। कहा, बैंक के अधिकारी ऋण से संबंधित आवेदनों का वरीयता के साथ निस्तारण कराएं। इन्हें सरसरी तौर पर देख कर निरस्त न करें।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव आनंद से ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

डीएम अनुराग के निर्देश : ऋण के लिए लंबित आवेदनों का वरीयता से करें निस्तारण
DM Anurag’s instructions: Dispose of pending applications for loans on priority

उन्होंने बैंकों की समीक्षा की। वार्षिक ऋण योजना की प्रगति 2021-22, ऋण जमा अनुपात में वृद्धि पीएमईजीपी, पीएम स्वानिधि योजना, एनआरएलएम, ओडीओपी एवं अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी। डीएम ने बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार से संचालित योजनाओं के लंबित आवेदनों का अतिशीघ्र निस्तारण कराएं। जो भी आवेदन ऋण के लिए स्वीकृत हो चुके हैं, उनका ऋण वितरण तत्काल कराया जाए।

डीएम अनुराग के निर्देश : ऋण के लिए लंबित आवेदनों का वरीयता से करें निस्तारण
DM Anurag’s instructions: Dispose of pending applications for loans on priority

उन्होंने कहा कि सरसरी तौर पर आवेदनों को निरस्त न किया जाए। यदि आवेदन में कोई कमी हो तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवेदनों का निस्तारण कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, सहायक महाप्रबंधक भारतीय रि•ार्व बैंक शिव सिंह अधिकारी, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक राजीव आनंद, डीडीएम नाबार्ड संदीप गौतम, क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावत बैंक आरके त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात

City News Uttar Pradesh

बांदा-टांडा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक व डीसीएम में जोरदार टक्कर, चालक की हुई मौत …

विधायक विशंभर ‘जमीनी राजनीति’ की ‘मिसाल’: जनसंवाद से जनता का ‘जीता दिल’ !

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार की घोषणा : प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, अयोध्या जाने वाली हर सड़क बनेगी ग्रीन कॉरिडोर

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्य मंत्री योगी की सभा में साफ नजर आई चुनावी रंगत ! ….

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले : यूपी अब बन रहा है उद्यमी प्रदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़