City News Uttar Pradesh
तेरहीमाफी में 'सरकारी जमीन' पर 'दबंगों' का साया: पीड़ित 'दर-दर' भटकने को मजबूर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

तेरहीमाफी में ‘सरकारी जमीन’ पर ‘दबंगों’ का साया: पीड़ित ‘दर-दर’ भटकने को मजबूर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। यह “कहानी सिर्फ एक बाग की नहीं, एक आम आदमी के हक की लड़ाई” की है। शहर के कटरा मुहल्ले में रहने वाले बुजुर्ग राकेश मोहन द्विवेदी का “कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने ग्राम समाज की जमीन पर अपना बाग” लगा रखा है।तेरहीमाफी में 'सरकारी जमीन' पर 'दबंगों' का साया: पीड़ित 'दर-दर' भटकने को मजबूर ग्राम तेरहीमाफी, थाना तिन्दवारी में सड़क किनारे गाटा संख्या 119 की 1 बीघा 5 बिस्वा जमीन, जो कागजों में आज भी ग्राम सभा की है, आज “दबंगों की नजरों में खटक” रही है। इसी जमीन के “एक हिस्से पर दिन-दहाड़े अवैध दुकानें खड़ी” की जा रही हैं। “स्लैब डालने की तैयारी है और पीड़ित हाथ में प्रार्थना पत्र लिए दफ्तरों के चक्कर काट” रहा है।तेरहीमाफी में 'सरकारी जमीन' पर 'दबंगों' का साया: पीड़ित 'दर-दर' भटकने को मजबूर पीड़ित का आरोप “बड़ा ही तल्ख” है। उन्होंने आयुक्त से लेकर जिलाधिकारी तक, हर “चौखट पर गुहार” लगाई। मगर सरकारी मिलीभगत का ऐसा “पर्दा” पड़ा है कि जेसीबी तो दूर, एक “नोटिस” तक नहीं पहुंचा। बगल के गाटा संख्या 800 पर भी इसी तरह “कब्जे का खेल” चल रहा है।तेरहीमाफी में 'सरकारी जमीन' पर 'दबंगों' का साया: पीड़ित 'दर-दर' भटकने को मजबूर गौरतलब यह है कि “यह जमीन अब नगर पंचायत तिन्दवारी के अधिकार क्षेत्र” में आ चुकी है। जिम्मेदारी नगर पंचायत की है, मगर अधिशाषी अधिकारी भी “आंख मूंदे” हैं। आखिर कब तक “एक गरीब अपनी ही जमीन के लिए, सरकारी जमीन को बचाने के लिए यूं ही भटकता” रहेगा। उपजिलाधिकारी सदर बांदा से अब “सिर्फ एक ही मांग है कि इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर, ग्राम समाज की जमीन को दबंगों के चंगुल से मुक्त” कराया जाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश सदस्यता अभियान की गोल्ड मैडल के लिये हुये सक्रिय

फूड प्वाजनिंग : बासी चावल खाने से बच्ची की मौत, तीन बीमार, बीमार मां- भाई व बहन का सीएचसी में चल रहा इलाज

यूरिया संकट का ‘तगड़ा’ झटका: किसान ‘फसल’ बचाने को बेहाल, बाजार में ‘दोगुना’ दाम

City News Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री दद्दू नें थामा सपा का दामन : बांदा के नरैनी मतदाताओ में मचा “हाय दईया” !

City News Uttar Pradesh

गौवंश आश्रय स्थल : सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम – लठ !

एसडीएम अमित शुक्ला की ‘दबंगई’ ! ट्रक चालक से ‘मारपीट व बंधक बनाने का संगीन आरोप ?

ब्रेकिंग न्यूज़