21.7 C
Lucknow
October 30, 2026
City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन सिद्दीकी का 'पीडीए' तूफान: गांव-गांव फूंका बिगुल, अखिलेश की 'ताजपोशी' का गूंजा संकल्प
उत्तर प्रदेशराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का ‘पीडीए’ तूफान: गांव-गांव ‘फूंका’ बिगुल, अखिलेश की ‘ताजपोशी’ का गूंजा संकल्प

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बहराइच। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व सांसद प्रत्याशी अफजाल सिद्दीकी की “जोड़ी” ने जिले में “पीडीए” के “दम” पर “सियासी जमीन गर्म” कर दी है। दोनों नेताओं ने जिले के आधा दर्जन गांवों में “ताबड़तोड़ बैठकें” कर 2027 में “पीडीए” सरकार बनाने एवं अखिलेश यादव की “ताजपोशी का संकल्प” दोहराया।नसीमुद्दीन सिद्दीकी का 'पीडीए' तूफान: गांव-गांव फूंका बिगुल, अखिलेश की 'ताजपोशी' का गूंजा संकल्पअभियान की कमान वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने संभाली। सालारपुरवा में उन्होंने कहा कि “पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक” का “सम्मान ही समाजवादी पार्टी की असली ताकत” है। हर बैठक में उनका “एक ही संदेश” रहा की “पीडीए की एकजुटता” से ही “सामाजिक न्याय” मिलेगा।नसीमुद्दीन सिद्दीकी का 'पीडीए' तूफान: गांव-गांव फूंका बिगुल, अखिलेश की 'ताजपोशी' का गूंजा संकल्पउनके साथ “कंधे से कंधा” मिलाकर चल रहे पूर्व सांसद प्रत्याशी अफजाल सिद्दीकी ने “युवा और अल्पसंख्यक” मतदाताओं में “नई ऊर्जा” भरी। बसैया जगत से लेकर हिसामपुर गांधारा तक “अफजाल की मौजूदगी ने बैठकों को और धार” दी।नसीमुद्दीन सिद्दीकी का 'पीडीए' तूफान: गांव-गांव फूंका बिगुल, अखिलेश की 'ताजपोशी' का गूंजा संकल्पबसैया जगत में राजेश धनकर, आनंद यादव, डॉक्टर शमीम, जेपी मिश्रा और छोटन दादा,सालारपुरवा में प्रधान उमाकांत मिश्रा और उत्तम पांडेय, हरचंदा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य फहीम खान और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गुफरान,निमदीपुर में जामिर काबी और अधिवक्ता चांदबाबू,खुरसंडा में प्रधान सैय्यद अली अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, पंकज अवस्थी और हिसामपुर गांधारा में डॉक्टर राशिद, अल्ताफ हाजी व पूर्व प्रधान सचिन साहब के साथ बैठकों में तय हुआ कि अब “गांव-गांव” पीडीए चौपाल लगेगी।नसीमुद्दीन सिद्दीकी का 'पीडीए' तूफान: गांव-गांव फूंका बिगुल, अखिलेश की 'ताजपोशी' का गूंजा संकल्पहर बैठक में नारा गूंजा “दिल दिया है जाँ भी देंगे ऐ सपा तेरे लिए”। नसीमुद्दीन एवं अफजल सिद्दीकी की इस सक्रियता से बहराइच में समाजवादी पार्टी का “पीडीए फार्मूला जमीन पर उतरता” दिख रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक की संदिग्ध हालात में मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

Banda : शहीदों के बलिदान दिवस पर रक्तदान द्वारा श्रद्धांजलि …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें तहसील में कर दिया “कूल -कूल”

साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी मुठभेड़ में ढेर, एके-47 समेत कई असलहे हुये बरामद …

City News Uttar Pradesh

अमृत महोत्सव : मेहंदी में ज्योति व पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली ने मारी बाजी

Banda : वज्रघात, हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी और नेहा की मांग से मिट गया सिदूर …

ब्रेकिंग न्यूज़