21.1 C
Lucknow
October 30, 2026
City News Uttar Pradesh
बदली में 'छुप' गया चांद: सुहागिनें बोलीं 'गंगा मइया' में जब तक पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बदली में ‘छुप’ गया चांद: सुहागिनें बोलीं ‘गंगा मइया’ में जब तक पानी रहे, मेरे ‘सजना तेरी जिंदगानी’ रहे

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। करवा चौथ नें “सुहाग का सबसे कठिन इम्तिहान” लिया। सोलह श्रृंगार कर “छतों पर खड़ी” सुहागिनें “चांद का इंतजार” करती रहीं, लेकिन “चांद बदली में छुपा” रहा। सुबह से “शाम सात बजे से नौ बजे तक” आसमान में बादल छाए रहे।बदली में 'छुप' गया चांद: सुहागिनें बोलीं 'गंगा मइया' में जब तक पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहेइंतजार लंबा हुआ तो “घबराहट” बढ़ी। बुजुर्ग महिलाएं कहती रहीं “चांद” निकलेगा जरूर। बच्चे मोबाइल में चांद का समय सर्च करते रहे। आखिर “आस्था ने रास्ता” निकाल लिया।बदली में 'छुप' गया चांद: सुहागिनें बोलीं 'गंगा मइया' में जब तक पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहेकई घरों में सुहागिनों ने “चलनी में जलता दीपक” रखा और उसी दिए की “लौ को चांद” मानकर पूजा की। कहीं मोबाइल स्क्रीन पर चांद की तस्वीर लगाकर चलनी से पति का चेहरा देखा गया। तो कहीं बिजली के जलते सफेद रोशनी वाले बल्ब को। सुहागिनों का बदली के बीच भी व्रत टूटा नहीं, भावना पूरी हुई।बदली में 'छुप' गया चांद: सुहागिनें बोलीं 'गंगा मइया' में जब तक पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहेजैसे ही चाँद निकलने का समय पंचांग के मुताबिक हुआ, छतों पर एक साथ थालियां सज गईं। चलनी से चांद, फिर चांद से पति का चेहरा देखने की परंपरा निभाई गई। पति ने पत्नी को “पानी पिलाकर” व्रत खुलवाया।सुहागिनों नें की कामना : "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे"उस पल हर जुबां पर एक ही गीत था “गंगा मइया में जब तक पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”। यह गीत सिर्फ गीत नहीं, सुहाग की प्रार्थना बन गया। करवा चौथ की इस रात ने फिर साबित किया कि चांद भले बदली में छुप जाए,सुहागिनों का विश्वास कभी नहीं छुपता।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा भाजपा में कथित चीटिंग बन गई है चटपटी चर्चा: मित्र नें लगा दिया 45 लाख का चूना !

City News Uttar Pradesh

दलजीत सिंह ने ‘राजनीति’ से हटकर रचा जनसेवा का इतिहास: अदरी का नेत्र शिविर बना मिसाल

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : डीएम ने बैठक में दिए निर्देश, जहां ज्यादा केस मिलें वहां बनाया जाए कंटेनमेंट जोन …

बांदा में उप मुख्य मंत्री केशव मौर्य ने चुनावी सभा में बताया लक्ष्मी आने का रहस्य !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के यहां पीएम आवास योजना शिविर : सात सौ लोगों नें किये आवेदन

राइफल क्लब में पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास, पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी भी रहे मौजूद

ब्रेकिंग न्यूज़