
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के 8,526 स्नातक वोटों ने “भाजपा” के “जिला संगठन की पोल खोल” दी है। झांसी-प्रयागराज स्नातक एमएलसी सीट पर सपा के डॉ मान सिंह यादव को “बांदा जिले की चारों विधानसभाओं” बांदा, नरैनी, बबेरू और तिंदवारी से कुल 6,510 वोट मिले, जबकि भाजपा के अशोक राठौर को महज 2,016 वोट ही मिल सके। 76 फीसदी से अधिक वोटों के साथ “यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक सबक” है।
बांदा शहर से लेकर नरैनी, बबेरू और तिंदवारी तक “स्नातक मतदाता” ने “एकतरफा सपा” का साथ दिया। इसका “सीधा अर्थ” है कि “पढ़े-लिखे वर्ग” में “भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी” है और जिला संगठन “मतदाताओं तक पहुंचने” में “पूरी तरह नाकाम” रहा। जिला संगठन की “नाकामी” ही “सबसे बड़ी वजह” बनी। चारों विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी का “धन” खूब बहा बावजूद “बूथ स्तर तक कोई सक्रियता नहीं” दिखी।
स्नातक मतदाताओं की “सूची से लेकर संपर्क अभियान” तक “जिला संगठन फिसड्डी साबित” हुआ। पार्टी विधायक हालांकि “सक्रियता में मतदाताओं को अपनी ओऱ खींचने में जमकर प्रयास” करते रहे। सदर विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी को “अन्य की तुलना” में “ज्यादा वोट” मिले। बबेरू में तो “लुटिया सी डूब” गई। पार्टी जनों की मानें तो “संगठन पदाधिकारी आपसी खींचतान में उलझे” रहे और “प्रत्याशी को जिताने की कोई ठोस रणनीति” नहीं बना सके। “संगठन की इस निष्क्रियता ने ही 6,510 बनाम 2,016 का बड़ा अंतर पैदा” कर दिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह सहित “पार्टी के कई नेता फेस बुक” पर अपनी “पार्टी की रणनीति पर चेतावनी” भरे सवाल उठा रहे हैं। वहीं विश्लेषकों का मानना है कि “पुरानी पेंशन,बेरोजगारी, यूजीसी के नए प्रावधान और शिक्षा के निजीकरण जैसे ज्वलंत मुद्दों” पर भी “जिला संगठन कोई ठोस जवाब नहीं” दे पाया, जिससे भाजपा प्रत्याशी को स्नातक मतदाताओं ने “पूरी तरह नकार” दिया। बांदा का यह “जनादेश” सपा की 27,663 वोटों से हुई “ऐतिहासिक जीत में निर्णायक साबित” हुआ और 2027 से पहले भाजपा के लिए “कड़ी चेतावनी” है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत कहते हैं की इस संदर्भ में “समीक्षा” की जायेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
