28.9 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
पत्नी के चरित्र में संदेह और माथे में अपशब्द लिखना बन गया हत्या का कारण
उत्तर प्रदेश

हत्या के मामलें में आया नया मोड़ : पति ने ही साले के साथ मिलकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कुछ दिन पूर्व में महिला की गलारेतकर हत्या व हत्यारोपित युवक का शव फंदे में लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस की जांच में महिला के पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिसमें पति ने बताया कि अवैध संबंध के चलते उसने साले के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने आला कत्ल चाकू घर से बरामद किया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के कार्रवाई की गई।


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हा डेरा में मंगलवार की रात घर की छत पर महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पति ने डिघवट चिल्ला के एक युवक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि दूसरे ही दिन बुधवार को हत्यारोपित युवक का शव भी जसपुरा कस्बे की नवीन मंडी के पीछे जंगल में लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस को शुरू से शक था कि हत्या फंदे में लटके मिले युवक ने नहीं की है।

हत्या के मामलें में आया नया मोड़ : पति ने ही साले के साथ मिलकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट
A new twist came in the murder case: the husband, along with his brother-in-law, had put the wife to death

जिसके चलते एसपी अभिनंदन व एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश पर कोतवाली निरीक्षक महिला के पति व घटना के समय घर में मौजूद रहे रिश्ते के साले को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही थी। इस बीच गांव में कई बार पुलिस ने जाकर ग्रामीणों से बयान लिए थे। सीओ राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत मामले की जांच व सुरागरसी में जुटे थे। जिसमें रविवार को चौका देने वाली बात सामने आई है।

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपित पति व उसका रिश्ते का साला टूट गए। उन्होंने खुद महिला के अवैध संबंधों से आजिज आकर उसका गला रेतना स्वीकार किया है। बाद में उन्होंने खुद को बचाने के लिए डिघवट के घर आने वाले युवक पर हत्या का इल्जाम लगा दिया था। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या करने की योजना कई दिनों से चल रही थी। जिसके चलते शहर से नया चाकू खरीद कर लाया गया था। उसी चाकू से वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्यारोपित पति के अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर के अंदर से करीब पांच इंच लंबा सब्जी काटने वाला चाकू बरामद किया है। पुलिस ने हत्यारोपित पति व उसके साले के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी नें मारा नहले पर दहला: रामसेवक हुये भाजपाई

यूपी : माफिया मुख्तार का विधायक बेटा अब्बास अंसारी भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने जारी किया कुर्की का नोटिस

बांदा गलौली बालू खदान में अवैध खनन का चमत्कार : प्रशासन की खामोशी का क्या है राज

City News Uttar Pradesh

जानकीकुंड चिकित्सालय में बांदा की नर्सिंग छात्रा ने डाई पीकर दे दी जान, पांच महीने पहले हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : बांदा मेडिकल कालेज में लगेगी कोरोना जांच की आधुनिक मशीन, एमपी को भी मिलेगा लाभ।

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : कटिया मशीन की चपेट में आया किसान, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़