- विनोद मिश्रा
बांदा। बीमा एजेंट के पुत्र अतुल की मौत के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है। एक सप्ताह पहले माडल शाप में 30 हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई थी, बाद में उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। शुक्रवार को अतुल को बर्बरता से पीटने के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, उधर, हत्याकांड में आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मॉडल शॉप संचालक शिव नरेश उर्फ राजा द्विवेदी, एक वाहन एजेंसी के मैनेजर राजेंद्र द्विवेदी, सौरभ व बऊवा पर मारपीट कर हत्या किए जाने और आत्महत्या का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चारों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिव नरेश उर्फ राजा द्विवेदी पूर्व विधायक का भाई बताया गया है। इंस्पेक्टर अनूप कुमार दुबे ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अतर्रा क्षेत्र के नरैनी रोड निवासी बीमा एजेंट जगदीश प्रसाद गुप्ता के पुत्र अतुल का शव 10 अप्रैल की रात लोहिया पुल के पास रेलवे ट्रैक किनारे शव बरामद हुआ था। पिता की तहरीर में पुलिस ने माडल शाप संचालक राजा द्विवेदी समेत चार लोगों पर मारपीट कर हत्या और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) को भी लगाया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर हिरासत में लिए गए लोगों से एसओजी पूछताछ करने में जुटी है।
– सदर विधायक ने पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर पीड़ित परिवार का ढांढस बढ़ाया और न्याय का भरोसा देते हुए पुलिस के जिम्मेदार लोगों से जल्द से जल्द घटना के खुलासे की बात कही। सदर विधायक ने इस दौरान कहा कि दोषी लोग किसी हालत में बक्से नहीं जाएंगे

– वीडियो देगा गवाही, बेरहमी से मारा अतुल को
आबकारी विभाग ने शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे ताकि हर गतिविधि कैद हो। यही कैमरा अतुल से बर्बर मारपीट का चश्मदीद गवाह बना। हालांकि यह तय होना बाकी है कि अतुल को माडल शाप में मारपीट कर मौत के घाट उतारा गया या कुछ और बात है। अतुल का शव रेल पटरी किनारे मिला था, धड़ से सिर अलग था, जिससे ट्रेन से कटकर मौत की बात सामने आई थी। अब वायरल वीडियो ही आरोपितों की गले की फांस बन गया है, जो गवाही दे रहा कि अतुल को लात-घूंसे और राड-डंडे से बहुत बेरहमी से पीटा गया। वीडियो में कई चेहरे नजर आ रहे हैं। दो लोग कुर्सी पर पैर पर पैर रखे नजर आ रहे हैं। माडल शाप के कर्मचारी तमाशबीन हैं। पीला कुर्ता पहने दुकान संचालक के हाथ में डंडा लिए है। घटना के बाद तीन दिन से माडल शाप बंद है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
