- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रदेश के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उप्र में संगठन को पूर्ण रूप से भंग कर दिया था। पार्टी मुखिया और दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने उप्र के सभी 75 ज़िलों में “मज़बूत संगठन निर्माण” के लिये अपने सभी मज़बूत व पार्टी के प्रति निष्ठावान साथियों को ज़िला प्रभारी नियुक्त कर दिया है।
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बाँदा जनपद में अन्ना आन्दोलन के साथी तथा पार्टी निर्माण के समय से ही बाँदा जनपद के ज़िलाध्यक्ष रहे अवधेश कुमार सिंह को बाँदा की ज़िम्मेदारी दी गई है । पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुये टीम ए के 75 में स्थान दिया है । जिस पर अवधेश कुमार सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल व प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह का आभार जताते हुये कहा कि प्रदेश में बनाई गई टीम अरविन्द केजरीवाल ए के में जगह मिलने से यह बात तय है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मेरे कार्य से संतुष्ट है ।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक बार फिर से जिस विश्वास के साथ मुझे ज़िम्मेदारी दी है मैं उस पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूँगा । अन्य प्रदेशों की तरह उ प्र में भी टीम केजरीवाल और उसकी कार्य प्रणाली के अनुशरण की आवश्यकता है । यहाँ के लोग विकास से कोसों दूर जातिवाद व धर्म संप्रदाय की राजनीति की ओर बढ़ चुके हैं जिसका फ़ायदा राजनैतिक पार्टियाँ उठा कर अपनी सरकारें बना रही हैं । उन्होंने कहा कि प्रभारियों को अपने अपने ज़िलों में बूथ स्तर तक मज़बूत संगठन बनाने की ज़िम्मेदारी पूरी ईमानदारी एवं कर्मठता से निभानी चाहिये जिससे एक बार फिर से अपने प्रदेश में आम आदमी पार्टी मदबूती के साथ खड़ी हो सके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
