City News Uttar Pradesh
पिया मिलन की रात बन गई सौतिहा डाह: गर्मी कर रही जुल्मों सितम
उत्तर प्रदेश

पिया मिलन की रात बन गई सौतिहा डाह: गर्मी कर रही जुल्मों सितम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्मी अब “बैरन बनती” जा रही है। “पिया मिलन की रात को सौतन डाह” बना दिया है। “चैन की नींद न बाबा न” के हालत उत्पन्न किये है। रात की गर्मी ने ढाई दशकों के तापमान को चित्त कर आगे बढ़ गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य से तीन डिग्री आगे रहा, वहीं रात का तापमान भी छह डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ।

पिया मिलन की रात बन गई सौतिहा डाह: गर्मी कर रही जुल्मों सितम

दिन में लू और धूप से राहगीरों की परेशानी बढ़ा रही है। रात में कूलर-पंखों से भी सकून नहीं मिल रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पश्चिम से आ रही हवाओं के चलते गर्मी बढ़ रही है।चार दिन से लगातार तापमान छलांग लगा रहा है। शनिवार को तीन डिग्री बढ़कर 42 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की वृद्धि रही। बुंदेलखंड के अधिकांश जिलों में शनिवार व रविवार को आंधी व बारिश के आसार हैं।

पिया मिलन की रात बन गई सौतिहा डाह: गर्मी कर रही जुल्मों सितम

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के चलते तापमान बढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचा। करीब 28 से 30 किलोमीटर की गति से से लू चली। भीड़ रहने वाले स्थानों पर दोपहर में सन्नाटा रहा। गर्मी के सितम से लोग कराह रहे हैं। बिजली भी अपेक्षित साथ नहीं निभा रही।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें बताया की केन को बेतवा से जोड़ेगी बरुआ सागर कैनाल: शीघ्र शुरू होगा निर्माण

City News Uttar Pradesh

आबकारी विभाग टीम ने मारा छापा : नकली शराब बरामद, दो दुकानें हुई सील …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सपा पर कसा तंज: अखिलेश नहीं चाहते समय से हो निकाय चुनाव

City News Uttar Pradesh

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की ललकार ? डीएम की खामोशी पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh

उद्यान विभाग का रोजगार मेला बना उपहास का ठिठोला : खाना पूर्ति का ऊंचा रहा ग्राफ !

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त नें की विकास कार्यों की मैराथन बैठक : अपने अनुभव से अफसरों को किया कायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़