31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक पति और एसडीएम का ओवरलोडिंग पर हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्माया सियासी पारा
उत्तर प्रदेश

विधायक पति और एसडीएम का ओवरलोडिंग पर हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्माया सियासी पारा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र में एक प्रशासनिक कार्रवाई ने राजनीतिक रंग ले लिया, जब ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों को लेकर एसडीएम और भाजपा विधायक ओममणि वर्मा के पति पवन वर्मा के बीच जमकर विवाद हो गया। एसडीएम सत्यप्रकाश द्वारा पकड़े गए दो ओवरलोड वाहनों में से एक को पवन वर्मा ने मौके पर ही छुड़वा लिया, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए।

विधायक पति और एसडीएम का ओवरलोडिंग पर हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्माया सियासी पारा

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम एसडीएम सत्यप्रकाश अतर्रा रोड स्थित मोतियारी के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर की डग्गी और ट्रैक्टर को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ लिया गया। एसडीएम के निर्देश पर दोनों वाहनों को कोतवाली भेजा गया। लेकिन तभी विधायक के पति पवन वर्मा मौके पर पहुंचे और गार्ड को हटाकर एक डग्गी को छुड़ा लिया। घटना के बाद एसडीएम ने कोतवाली से फोर्स बुला ली और मामला कोतवाली पहुंचा। वहीं विधायक ओममणि वर्मा भी कोतवाली पहुंचीं।

विधायक पति और एसडीएम का ओवरलोडिंग पर हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्माया सियासी पारा

उनका कहना था कि वे किसी अन्य काम से आई थीं। बाद में पवन वर्मा ने वाहन को वापस पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि बिना नंबर और ओवरलोड मौरंग से लदे चार वाहन पकड़े गए थे। जिनमें से एक वाहन को जबरन छुड़वाने की कोशिश की गई थी। वाहन को बाद में पुलिस की सुपुर्दगी में लिया गया और सीज कर दिया गया। वहीं विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ और कोतवाली आने का उद्देश्य स्ट्रीट लाइट के संदर्भ में चर्चा करना था। हालांकि मामला यहीं नहीं रुका। विधायक द्वारा एसडीएम को कई बार कॉल किया गया, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर उनके पति स्वयं मौके पर पहुंचे, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होली सेहत पर ढायेगी कयामत ! दुकानदार खाद्य पदार्थों के नाम पर बेधड़क बेच रहे स्लो प्वाइजन ! 

मंत्री रामकेश निषाद का अधिकारियों को ‘सख्त’ निर्देश: बाढ़ से पहले करो ‘व्यवस्था पुख्ता’

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम नगेंद्र बेसिक शिक्षा की दुर्दशा देख दंग: गुणवत्ता मिली लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर !

City News Uttar Pradesh

स्टाफ नर्स एक सप्ताह से लापता : पुलिस को नहीं लगा कोई सुराग, परिवार बेहाल

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में पूर्व विधायक आनंद शुक्ला का ‘सियासी’ विस्फोट: गठबंधन विधायक को बताया ‘नकारा’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश बोले पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्‍व में भारत बन रहा है विकसित राष्ट्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़