- विनोद मिश्रा
बांदा। दहेज लोभी पति द्वारा दी गयी तलाक की धमकी से घबडाकर यहां के एक पत्रकार की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ! मुकामी पुलिस की बेरुखी का आलम यह था कि रिपोर्ट दर्ज करने के लिये जांच का बहाना बनाकर पत्रकार पिता को दस दिन तक थाने के चक्कर लगवाये ! ग्यारहवें दिन बमुश्किल रिपोर्ट लिखी। अब 20 दिन बीतने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी सम्बंधी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही !

वाकया अतर्रा कस्बे का है। लाईमंडी आजाद नगर मोहल्ले मे रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि उन्होने अपनी बेटी अन्नू (24) की शादी जयंतीपुर प्रीतमनगर प्रयागराज निवासी मयंक भूषण उर्फ अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ की थी। दहेज मे सब कुछ दिया। परन्तु शादी के कुछ महीने बाद अन्नू के ससुरालीजन तीन लाख और दहेज की मांग कर प्रताडित करने लगे। बेटी ने फोन पर जब सारी कहानी बताई तो वह प्रयागराज गये।अन्नू के ससुरालियों को समझाया। वह लोग नहीं माने।

मजबूर होकर बेटी को लेकर अपने घर लौट आये। अन्नू प्राइवेट स्कूल मे जाब करने लगी। राजेन्द्र गौतम ने बताया कि बीती 1 जुलाई को सुबह स्कूल जाते वक्त अन्नू के पति मयंक भूषण ने उसे रास्ते मे रोककर तलाक के कागज दिखाये। बोला साइन कर दो। अन्नू घर आ गयी। शाम करीब 5.30 बजे जब घर के सभी सदस्य अपने-अपने कामों मे ब्यस्त थे,फांसी के फंदे मे झूल गयी। सूचना पर पुलिस पहुंची। अगली सुबह रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो टरका दिया गया।

दस दिन तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। ग्या रहवें दिन एसपी के यहां जाने को तैयार हुये तो अपने मुताबिक तहरीर लिखाकर एसएचओ ने रिपोर्ट दर्ज की। पत्रकार गौतम ने बताया कि अन्नू के पति, सास, ससुर, जेठ समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। अब तक किसी से पूछतांछ तक नहीं की गयी। आरोप लगाया कि एसएचओ अतर्रा आरोपितों से मिले हुये है। आरोपितों के रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। पत्रकार गौतम ने इस मामले की शिकायत बांदा एसपी से करके कार्यवाही की मांग की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
