City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गवाह को रोकने के लिए दी जा रही है धमकियां !

क्रासरः केस में बयान बदलने के लिए बनाया जा रहा है दबाव !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांवदारी के मामले में गवाही देने से नाराज एक दबंग गवाह को मनगढंत आरोपों में फंसाने की धमकी दे रहे है! पुलिस में झूठे मामले दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है! यह आपबीती गीता देवी पत्नी रामबाबू निषाद निवासी ग्राम मुरवल बबेरू ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में बताई है। पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में गीता देवी ने बताया कि उसके पति रामबाबू को गांव की दुजिया बेवा चून्नू, गीता बेवा चुन्नू आये दिन झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देती है। दोनों महिलाएं उसके पति पर न्यायालय में चल रहे मामलों में गवाही देने से मना करने तथा बयान बदलने का दबाव बना रही है। न मानने की स्थिति में उसके खिलाफ फर्जी मामलों में फंसाने का प्रयास कर रही है। गीता देवी ने बताया कि न्यायालय में विचाराधीन सरकार बनाम जगदीश, के मामले में उसका पति गवाह है। जगदीश दुजिया का पुत्र है। न्यायालय में चल रहे मामले में दुजिया व जगदीश मुल्जिम है। गीतादेवी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिंदवारी विधानसभा में मुस्लिम समाज ने सपा की मुश्किलें बढ़ाई ! क्या वोट बसपा पाले में ?

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी के होश फाख्ता : हत्या में दोषी पाने पर कोर्ट नें दी उम्र कैद की सजा

नाले की बाढ़ में उजड़े आशियाने: कांग्रेस पहुंची पीड़ितों के साथ, बंधाया हौसला

City News Uttar Pradesh

गुप्त गोदावरी की मिली तीसरी गुफा: अंदर की आकृति कर रही लोगों को कर रही आकर्षित

बुंदेलखंड में महामारी का साया: फर्जी आंकड़े चमकाए, टीकाकरण में लापरवाही उजागर

City News Uttar Pradesh

हिंदू-मुस्लिम ‘सौहार्द’ की मिसाल बना मोहर्रम: ताजियादारी में झलका ‘जज्बा-ए-अकीदत’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़